Winzera How To Login? Winzera Plan Details (2022)

Ankit Rajgor

नमस्कार मित्रो। आज हम नई कंपनी winzera के बारे में जानने वाले है। क्या आपको भी winzera business plan Fraud है या नहीं?

जानना है तो यह पोस्ट पढ़ते रहिए, इस पोस्ट का लिखने का मूल उद्देश्य आपको इस नई winzera कंपनी की जानकारी प्रदान करना है। वैसे देखा जाए तो winzera काफी नई कंपनी। इसके बारे में जानकारी इंटरनेट में उपलब्ध नहीं है। 

इसलिए हमारे प्रिय रीडर्स की असुविधा ना हो इसीलिए यह पोस्ट हमने लिखी है। तो इस पोस्ट से आप जानेंगे।

  • Winzera business plan 
  • Winzera company details 
  • Winzera login
  • Winzera Products  तो चलिए शुरू करते है।

Winzera Company Kya hai?

Winzera एक नई डायरेक्ट सेलिंग कंपनी है। कंपनी का उद्देश्य लोगो का जीवन सुदृढ करना है। कंपनी नए नए गुप्त वनस्पतियों के उत्पाद बनाने के लिए हमेशा कार्यरत होती है। अपनी इसी अनोखे कार्य से कंपनी को लोंगो का जीवन और स्वास्थ्य बदलना है। कंपनी की शुरुवात पिछले साल २ जुलाई में हुई थी। Winzera company अपने लीडर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स को अपनी शक्ति मानने का दावा करती है।

हमारे डिस्ट्रीब्यूटर्स ही हमारी है।

कंपनी का विजन और मिशन भारत के लोगो का जीवन स्तर बढ़ाना है।

कंपनी का ३६०° वैलनेस प्रोग्राम 

इस प्रोग्राम के अंतर्गत कंपनी विविध पोषण के उत्पाद, स्वस्थ्य उत्पाद बनाती है। इन उत्पादों को डिस्ट्रीब्यूटर्स द्वारा आगे बेचा जाता है। कंपनी काफी रिसर्च करके अच्छे उत्पादों का उत्पादन करती है।

Winzera Company Profile 

कंपनी का पूरा नाम: winzera private limited

शुरुवात का साल: २ जुलाई २०२१

कंपनी के डायरेक्टर्स: 

  1. भूपेंद्र कुमार 
  2. निखिल सिंह
  3. उदित चावला 
  4. अरुण सोलांकी

कंपनी की वेबसाइट: winzera.com

ईमेल संपर्क: [email protected]

हेड ऑफिस: ४०६, टॉवर बी, डीएलएफ टॉवर्स, जसोला, नई दिल्ली।

Winzera Business Plan

Winzera Plan

Winzera business plan में आपको २ कार्य करने होते है।

  •  प्रोडक्ट बेचना – आपको कंपनी से प्रोडक्ट्स कम दाम पे मिलेंगे। जिन्हे अपनी एमआरपी (मूल कीमत) में बेचना है। इससे आपको लाभ मिलेगा।
  • टीम बनाना – आपको अपनी डाउन लाइन में लोगो को जुड़ना है। इससे आपको पैसे तो तुरंत नहीं मिलेंगे। परंतु अगर आपकी डाउन लाइन में कोई प्रोडक्ट्स खरीदे तो आपको कमिशन प्रदान की जाएगी।

Winzera business plan में हर व्यक्ति की खुद की वेबसाइट होती है। जिसकी जानकारी आपको कंपनी से जुड़ने पे प्राप्त होगी।

Winzera Income Plan 

Winzera Income Plan

Winzera Income plan में ६ प्रकार की इनकम होती है।

  1. रेफरल इनकम 
  2. मैचिंग क्लब बोनस
  3. टीम डेवलपमेंट बोनस
  4. अचीवर् बोनस
  5. सुपर अचीवर् बोनस
  6. लीडरशिप डेवलपमेंट बोनस

 

Winzera Pv क्या है?

पीवी का अर्थ पॉइंट वैल्यू है। यह winzera की मुद्रा है। जिसका उपयोग इनकम निकालने में होता है।

रेफरल इनकम

जैसे मैंने आपको पहले बताया winzera प्लान में आपको वेबसाइट दी जाती है। इस वेबसाइट पे तथा आपकी डाउन लाइन में हुई खरीद में आपको रेफरल बोनस दी जाती है। बिके हुए सामान से डिस्ट्रीब्यूटर प्राइस काटकर रेफरल बोनस की गणना होती है।

मैचिंग क्लब बोनस 

मैचिंग क्लब बोनस प्राप्त करने के लिए आपके मैन लेग ( सबसे अधिक बिक्री का ग्रुप) में ३००० बीवी होने चाहिए। इसी के साथ साथ अन्य लेग में भी पीवी की शर्त होती है।

टीम डेवलपमेंट बोनस 

यह बोनस आपको तभी मिलता है जब आप ३०,००० से अधिक बीवी की कमाई करते है। बीवी भी एक करंसी यूनिट है। जो हर उत्पाद मेपे पहले से निश्चित होता है। इस बोनस को पाने के लिए आपका डायरेक्टर या ब्रॉन्ज डायरेक्टर लेवल पे होना जरूरी है।

अचीवर बोनस 

अचीवर बोनस पाने यके लिए निम्न शर्तें होती है।

  • लगातार ३ महीने आपको ४५,००० बिजनेस वॉल्यूम कमाना होगा।
  • अगले महीने से हर ४५००० मैचेड बीवी पे आपको १ एबी पॉइंट मिलेगा। जिसका कीमत २२५० रुपए होती है।
  • इस इनकम की लिमिट ९०,००० रुपए है।

सुपर अचीवर बोनस 

सुपर अचीवर बोनस पाने कि भी शर्तें होती है।

  • ४५,००० बीवी लगातार ६ महीने कमाने पड़ते है।
  • अगले पहिले से आपको हर महीने ४५,००० बीवी पे १ SAB पॉइंट दिया जाएगा।
  • इसकी value २२५० रुपए होती है। इस इनकम की लिमिट १,२०,००० रुपए है।

लीडरशिप डेवलपमेंट बोनस

इस इनकम को पाने के लिए आपको गोल्ड डायरेक्टर लेवल पे होना जरूरी है। अपने कमाए हुए बीवी के आधार पे आपको कुछ प्रतिशत इनकम सी जाती है। यह इनकम १-४% होती है।

 

Winzera Products List

Winzera Products

Winzera company एक नई कंपनी है। कंपनी गुप्त वनस्पतियों से स्वस्थ्य वर्धक उत्पाद बनाती है। कंपनी विभिन्न उत्पादों का निर्माण करती है। जैसे बालों का तेल, हंड वॉश, साबुन, पोषक सप्लीमेंट्स, कॉस्मेटिक्स इत्यादि का उत्पादन करती है। 

आने वाले समय में कंपनी कई अन्य उत्पादों का निर्माण करने वाली है। 

 

Winzera के उत्पाद बाजार की कीमत (₹)
मिल्क थिसल १४०० रुपए
नेचुरल व्हीट ग्रास ७५० रुपए 
११ इन १ हेयर ऑयल २०० रुपए
रेड ऑनियन ब्लैक सीड हेयर ऑयल  २९५ रुपए
हांड वॉश १५० रुपए
सी बकथोर्न पल्प १३७० रुपए
तुलसी करक्यूमिन ड्रॉप्स ३५० रुपए
पापाया सोप ८५ रुपए

कंपनी के अन्य उत्पादों की जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकते है।

Winzera Login and Winzera Registration

Winzera company login काफी आसान प्रोसेस है। लॉगिन निम्न स्टेप्स से किया जा सकता है। 

Winzera Login

  1. Winzera Login पेज पे जाए।
  2. अपना डिस्ट्रीब्यूटर आईडी डाले।
  3. अपना पासवर्ड डाले और login बटन प्रेस करे।

Winzera Company Registeration

Winzera Registration

Winzera company का रजिस्ट्रेशन आप इस पेज से कर सकते है। इसके लिए आपको १८ वर्ष आयु का होना आवश्यक है। इसी के साथ साथ आपको पहचान पात्र (आधार कार्ड), पैन कार्ड, बैंक अकाउंट की जरुरत पड़ेगी। कंपनी से जुड़ने के लिए आप किसी पहले से जुड़े डिस्ट्रीब्यूटर से मिल सकते है। या नीचे कमेंट कीजिए।

Winzera Review

Winzera Plan Benefits 

Winzera SOL program

Winzera कंपनी द्वारा एक और प्रोग्राम चलाया जाता है। इसका नाम स्कूल ऑफ लीडरशिप (SOL) । इस प्रोग्राम के अंतर्गत आपको ट्रेनिंग दी जाती है। यह ट्रैनिंग रलीवेयर नामक कंपनी की मदद से दी जाती है। 

आप जो अब है, और आपको जो बनाना है उसपर यह ट्रेनिंग आधारित है। इस ट्रेनिंग को परफॉर्मेंस इनएबलमेंट प्रोग्राम भी कहा जाता है।

एक्सपीरियंस्ड राय देने वाले 

जैसे कि आपको पता ही होगा, कोई भी कंपनी तेज बुद्धि वाले लोगो के बिना नहीं चल सकती। वैसी ही अगर वनस्पति के उत्पाद बनाने हो तो, वनस्पति विज्ञान की जानकारी रखने वाले लोगोंको जरूरत होगी।

Winzera कंपनी इसीलिए कुछ लोगो से परामर्श करती है। 

  • डॉ. ब्रह्मा सिंह (पद्मश्री पुरस्कार सम्मानित)
  • डॉ. एस.पी. सिंह 

इन लोगो की पूरी जानकारी आप यहाँ से पढ़ सकते है।

Winzera Plan Disadvantage

शिपिंग चार्जेज और रिफंड 

जब आप winzera कंपनी से प्रोडक्ट्स लेते है तब आपको शिपिंग चार्जेज देने पड़ते है। ₹३५०० के ऊपर खरीदारी करने पे आपको कोई शिपिंग चार्जेज नहीं देने होंगे। इसी के साथ साथ, रिफंड के समय शिपिंग चार्जेज रिफंड नहीं किए जाते।

रिफंड की बात करे तो ३० दिन का रिफंड पीरियड आपको दिया जाता है। 

  • उत्पाद इस्तमाल किया गया नहीं होना चाहिए। 
  • उत्पाद का रिफंड आने में ९० दिन लग सकते है।
  • कंपनी रिफंड अमाउंट से १० प्रतिशत एडमिन चार्जेज और शिपिंग चार्जेज काट लेती है।
  • रिफंड सिर्फ DP (डिस्ट्रीब्यूटर प्राइस ) पे ही दिया जाएगा।

काफी नई कंपनी

कंपनी की शुरुवात हुए अभी सिर्फ १ साल होने आया है। इसी कारण कंपनी के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। जिससे हम यह केह सके कि यह पूर्ण रूप से वास्तविक और ट्रस्टेड कंपनी है। इसीलिए आपको सतर्क रहना आवश्यक है। कंपनी वैसे तो भारत सरकार में रजिस्टर्ड है।

आप हमारे टॉप १० डायरेक्ट सेलिंग companies के बारे में यहाँ से जान सकते है।

निष्कर्ष

तो यह थी हमारी पोस्ट winzera login और winzera business plan के बारे में। आशा करता हूं कि यह आपको हेल्प करेगी।  

नीचे कमेंट करके winzera के बारे में अपने प्रश्न पूछे। हम उनके उत्तर जरूर देंगे। 

धन्यवाद।

 

मैं एक नेटवर्क मार्केटर का जानकार है। नेटवर्क मार्केटिंग के साथ साथ ब्लॉग्गिंग भी करता हूँ। mlmjankari ब्लॉग पे मैं ही सरे पोस्ट लिखता हूँ। आप मुझे ट्विटर पे कनेक्ट भी कर सकते है। इसके सिवा, मैं nft लवर भी हु। nft और क्रिपटो कोइन्स की बाते मुझे पसन्द है।
Leave a comment