नमस्कार मित्रो।
Vestige Marketing Pvt LTD जिसे हम सिर्फ vestige के नाम से जानते है। यह डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों की लिस्ट में पहली ३० कंपनियों में आती है। कंपनी का टर्नओवर १५०० करोड़ के आस पास है। क्या आपको इस कंपनी से जुड़ना है?
तो इस पोस्ट से हम vestige company की सारी जरूरी जानकारी आपको देंगे। कंपनी की शुरुवात २००४ में हुई थी। तबसे अबतक करीब करीब १ मिलियन डिस्ट्रीब्यूटर्स कंपनी का हाथ थाम चुके है। आज हम इसी कंपनी की विभिन्न जानकारी प्राप्त करेंगे।
- Vestige Marketing Plan
- Vestige income Plan
- Vestige joining
- Vestige Login
इत्यादि। तो चलिए इस पोस्ट को पढ़ते रहिए।
Vestige Company Details (Vestige Kya Hai)
Source: myvestige.com
Vestige company भारत की सबसे अच्छी नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी है। यह कंपनी हमारी टॉप १० नेटवर्क मार्केटिंग कंपनियों की लिस्ट में भी शामिल गई।
कंपनी की शुरुवात २००४ में ३ युवकों द्वारा – कंवर सिंह, दीपक सूड, गौतम बली ने की थी। कंपनी भारत के हर कोने में फैली हुई है। इस कंपनी से सोनू शर्मा भी जुड़े हुए है। आपको जानकारी हैरानी होगी की vestige सिर्फ भारत में कार्यरत नहीं है। कंपनी थाईलैंड, बांग्लादेश, घाना, बहरेन, सऊदी अरब इन देशों में भी अपनी सर्विसेज देती है। Vestige कंपनी एक iso सर्टिफाइड कंपनी है। टर्नओवर के मामले में कंपनी विश्व में ३०वे स्थान पे है।
क्या vestige fraud hai?
जी नहीं। Vestige एक रियल और वास्तविक डायरेक्ट सेलिंग कंपनी है। कंपनी भारतीय सरकार द्वारा जारी २०१६ और २०२१ दिशानिर्देशों का पालन करती है। कंपनी भारत सरकार द्वारा रजिस्टर्ड है। परंतु याद रहे, यह कोई एक दिन में अमीर होने का प्लान नहीं है। आपको vestige company में हर रोज अच्छा कार्य करना होगा।
Vestige Company Profile
रजिस्टर्ड नाम: vestige marketing Pvt. Ltd.
शुरू साल: २००४
अधिकृत वेबसाइट: myvestige.com
हेड ऑफिस: A-८९, ओखला इंडस्ट्रियल एरिया फेस – ll नई दिल्ली, साउथ दिल्ली ११००२० भारत
Vestige Business Kya Hai?
क्या आपको भी vestige से पैसे कमाने है?
तो चलिए how to earn money in vestige जानते है। सबसे पहले हम आपको बता दे की vestige कंपनी कई उत्पादों का निर्माण करती है। यह उत्पाद डिस्ट्रीब्यूटर्स को बेचने होते है। प्रायः डिस्ट्रीब्यूटर्स को पैसे कमाने के लिए २ काम करने पड़ते है।
-
प्रोडक्ट्स की खरीद और बिक्री
जैसे मैंने आपको पहले की बताया था। Vestige company कई उत्पादों का उत्पादन करती है। यह उत्पाद डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा बेचे जाते है।उत्पाद बिकने पे डिस्ट्रीब्यूटर्स को लाभ मिलता है। कंपनी डिस्ट्रीब्यूटर्स को उत्पाद एमआरपी से कुछ कम दाम पे देती है। इस प्राइस को डिस्ट्रीब्यूटर प्राइस कहते है।
-
टीम बनाना
ध्यान दीजिए, आपको टीम बनाने के कोई लाभ नहीं देंगे। पर आपकी टीम द्वारा की गई उत्पादों की खरीद और बिक्री पे आपको इनकम होगी। अर्थात यह एक निष्क्रिय आय का स्रोत है। आपको एक सक्रिय टीम बनानी है। इससे आपको भविष्य में इनकम होती रहेगी।
How to join Vestige Plan?
क्या आपको vestige company से जुड़ना है? चलिए इसकी पूरी प्रक्रिया हम आपको बताते है। सबसे पहले इसके लिया आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी।
- डिस्ट्रीब्यूटर का १८ वर्ष की आयु का होना जरूरी।
- पहचान पत्र (आधार कार्ड)
- पैन कार्ड
- बैंक अकाउंट और बैंक की जानकारी
- १००० रुपए
- नॉमिनी की जानकारी (ऑप्शनल)
Vestige company से जुड़ने के लिए आप पुराने डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क कर सकते है। या आप कंपनी की अधिकृत वेबसाइट पे जाकर रजिस्ट्रेशन भी कर सकते है। इसके लिए आपको अपनी सारी जानकारी वेबसाइट पे भरते जानी है।
हमारा सुझाव: पुराने डिस्ट्रीब्यूटर से जुड़ना अधिक फलदायक होगा।
Vestige company से जुड़ने की अन्य शर्तें।
- आरंभ में आपको vestige company के ३० पीवी के उत्पाद खरीदने होंगे। ३० पीवी की कीमत करीबन १००० रुपए होती है। इन उत्पादों का खरीदना बांधनकारक है।
- इसी के साथ, इनकम प्लान, डिस्ट्रीब्यूटर रैंक सक्रिय रखने के लिए प्रति माह खरीद आवश्यक है।
Vestige Products
Vestige products कई श्रेणियों में उपलब्ध होते है। एग्रीकल्चर, कॉस्मेटिक्स, पोषण आहार इत्यादि में कई उत्पाद है। कंपनी के कुल २०० से अधिक उत्पाद बाजार में है।जिनमे से vestige noni capsules, flax oil capsules काफी प्रसिद्ध है।
आप कंपनी के सारे उत्पादों की जानकारी नीचे दी गई लिंक से प्राप्त कर सकते है। इसी के साथ साथ vestige products पे आपको ३० दिन की रिटर्न पॉलिसी भी मिलती है। अर्थात अगर उत्पाद का आप उपयोग ना करे तो आप उसे रिटर्न भी कर सकते है।
Vestige Income Plan
Vestige Income Plan में कुल १० प्रकार की इनकम होती है।
- सेविंग ऑन कंजप्शन
- परफॉर्मेंस बोनस
- ब्रॉन्ज डायरेक्टर बोनस
- बिजनेस बिल्डिंग बोनस
- टीम बिल्डिंग बोनस
- लीडरशिप ओवरिडिंग बोनस
- कार फंड
- ट्रैवल फंड
- हाउस फंड
- एलाइट क्लब फंड
PV क्या होता है?
PV एक vestige company की करंसी है। इसकी गणना डिस्ट्रीब्यूटर के पेमेंट के लिए की जाती है। Vestige के प्रत्येक उत्पाद का एक निश्चित पीवी होता है। उस उत्पाद की खरीद पे वह निश्चित पीवी डिस्ट्रीब्यूटर को दिया जाता है।
रिटेल प्रॉफिट (सेविंग ऑन कंजप्शन)
अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स को वेस्टिज कंपनी उत्पादों में छूट देती है। यह डिस्काउंट १०-२०% हो सकता है। अगर एक उत्पाद की कीमत १००₹ है। तो वह उत्पाद ८५₹ को डिस्ट्रीब्यूटर्स को मिलेगा। अर्थात इस उत्पाद को बेचकर आप १५₹ रिटेल प्रॉफिट पा सकते है।
Vestige plan की यह एक इनकम है।
परफॉर्मेंस बोनस (५-११%)
Vestige Plan की दूसरी इनकम परफॉर्मेंस बोनस है। जिसे एक्यूमुलेटिव परफॉर्मेंस बोनस भी कहा जाता है। डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा कमाई गए पीवी की कमाई के अनुसार यह बोनस मिलता है।
परफॉर्मेंस इनकम टेबल
अर्थात ५०० पीवी की कमाई पे, आपकी खरीद के ५% इनकम दी जाती है। बढ़ती पीवी से इनकम भी बढ़ जाती है।
फास्ट स्टार्ट ८%
अगर जुड़ने के बाद पहले महीने में आप २८२ पीवी अर्जित कर ले तो आपको ८% बोनस मिलता है। जिसे फास्ट स्टार्ट कहते है।
ब्रॉन्ज डायरेक्टर बोनस
जब कोई भी व्यक्ति ब्रॉन्ज लेवल का vestige distributor बनाता है तो उसे एक बोनस दिया जाता है। इस बोनस को ब्रॉन्ज डायरेक्टर बोनस कहते है। इसे पाने की शर्तें निम्न है।
- आपके महीने में २००१ से ज्यादा पीवी अर्जित करने होंगे।
- अगर आप एक महीने में ४५०० पीवी से अधिक कमाई कर ले तो उसे फास्ट स्टार्ट ब्रॉन्ज डायरेक्टर कहलाया जाएगा।
इस इनकम के अनुसार एक डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी के टर्नओवर का ४% इनकम मिलता है। कंपनी अपने टर्नओवर से ४% धन राशि ब्रॉन्ज लेवल डिस्ट्रीब्यूटर्स में बांट देती है।
बिजनेस बिल्डिंग बोनस
Vestige plan की चौथी इनकम है बिजनेस बिल्डिंग बोनस। इस बोनस के आधार पे vestige अपने सभी लीडर्स को बोनस देता है। यह बोनस vestige कंपनी के टर्नओवर का १४% होता है।
(नीचे दिए टेबल के अनुसार आपकी बिजनेस बिल्डिंग बोनस दिया जाता है)
टीम बिल्डिंग बोनस
टीम बिल्डिंग बोनस vestige plan की पांचवीं इनकम है। इस इनकम को पाने की शर्तें निम्न है।
- आपको ब्रॉन्ज या सिल्वर लेवल का डायरेक्टर होना होगा।
- ब्रॉन्ज लेवल पे २६०० पीवी और सिल्वर लेवल पे २१०० की कमाई आवश्यक है।
इस इनकम के आधार पे आपको कंपनी २% अपने टर्नओवर से देती है।
लीडरशिप ओवरीडिंग बोनस
लीडरशिप ओवरिडिग बोनस vestige plan की ६वी इनकम होती है। यह इनकम पाने कि निम्न शर्तें होती है।
- सिल्वर लेवल डायरेक्टर होना जरूरी।
- किसी भी एक टीम की लेग में ५६२५ पीवी का बिजनेस होना जरूरी है।
ट्रैवल फंड
ट्रैवल फंड का उपयोग डिस्ट्रीब्यूटर को विदेश घूमने के लिए दिया जाता है। इसकी कीमत कंपनी के टर्नओवर के ३% होती है। यह फंड कंपनी अपने पास रखती है। और जब tour निकाला जाता है तो कंपनी उसका सारा खर्च करती है। ट्रैवल फंड पाने के लिए आपको गोल्ड डायरेक्टर लेवल पे होना जरूरी है।
कार फंड
Vestige plan की आठवीं इनकम कार फंड है। इस फंड को पाने की शर्तें निम्न है।
- स्टार डायरेक्टर लेवल का होना जरूरी।
- लगातार ३ महीने यह लेवल आपको रखनी पड़ेगी।
इस इनकम के आधार पे कंपनी ५% टर्नओवर आपको गाड़ी खरीदने के लिए देती है। यह इनकम कंपनी तभी रिलीज करती है जब आप कार ले रहे हो।
हाउस फंड
हाउस फंड vestige plan की ९वी इनकम है। इस इनकम के आधार पे डिस्ट्रीब्यूटर को ३% टर्नओवर दिया जाता है।
- इस फंड को पाने के लिए आपको क्राउन डायरेक्टर लेवल पे होना जरूरी है।
- लगातार ३ महीने यह लेवल आपको जारी रखनी होगी।
एलाइट बोनस
यह इनकम vestige plan में पिछले साल जोड़ी गई। यह बोनस यूनिवर्सल डायरेक्टर लेवल के ऊपर के डिस्ट्रीब्यूटर्स को ही दिया जाता है। कंपनी अपने टर्नओवर का २% हिस्सा इसके लिए उपयोग करती है।
डिस्ट्रीब्यूटर्स के अर्जित पॉइंट्स के हिसाब से यह बांट दी जाती है।
Vestige Company Certificate And Documents
Vestige company भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कंपनी है। इस कंपनी ने कई अन्य सर्टिफिकेट भी पाए है।
- २००६ में कंपनी को iso सर्टिफिकेट मिला
- २००८ में कंपनी को स्वास्थ खाद्य और पूरक संघ ने पुरस्कार दिया।
- २०११ में ९००१: २००८ certification कंपनी ने पाया।
Vestige Plan Ki रोचक जानकारी
- Vestige के ३५० से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटर्स बड़ी बड़ी महंगी गाड़ियों खरीद चुके है।
- भारत की यह एक ऐसी कंपनी है जिससे कई शारीरिक समस्याओं से ग्रस्त लोग ८०,००० तक कमाई करते है।
- Vestige IDSA का सदस्य है।
- हर महीने vestige से कुल २ लाख लोग जुड़ते है।
Vestige Company Review
अब आपको vestige plan के बारे में अच्छी जानकारी मिल चुकी है। अब हम आपके मन में उपस्थित सवालों के उत्तर, vestige company पे हमारी राई साझा करेंगे।
Vestige Plan Benefits (fayde)
- अच्छी क्वालिटी के उत्पाद
- भारत की सबसे बड़ी कंपनी में से एक होना।
- आपकी कुशलता और व्यक्तित्व विकास।
- सिर्फ १०००₹ की ज्वाइनिंग खरीद करना आवश्यक।
Vestige Plan disadvantage (नुकसान)
- उत्पादों की कीमत थोड़ी महंगी होना।
- नेटवर्क मार्केटिंग का कम सफल होने का चांस कम होना।
- उत्पादों की प्रति माह खरीद आवश्यक।
क्या आपको Vestige plan join करना चाहिए? (Should You Join)
यह पूर्ण रूप से आपका निर्णय होना चाहिए। Vestige plan काफी अच्छा और लाभदायक है। परंतु, नेटवर्क मार्केटिंग काफी कठिन कैरियर ऑप्शन है। इसमें काफी साल मेहनत करनी पड़ती है। तब जाके आपकी अच्छी इनकम होगी।
इसका सफलता दर भी सिर्फ और सिर्फ ०.४% है। जो कि CA की परीक्षा से भी कम है। इसलिए अगर आप अपनी काबिलियत पे विश्वास रखते है, तो इसका जरूर प्रयास करे।
Vestige Plan FAQS
क्या vestige joining fees लेती है?
जी नहीं। Vestige Plan कोई ज्वाइनिंग फीस नहीं लेती। इसी ज्वाइनिंग पूर्ण तरह निशुल्क है।
क्या ३० बीवी की खरीद जरूरी है?
जी हां बिल्कुल। ३० बीवी की अर्थात ₹१००० की खरीद अनिवार्य है। इसके बाद आप vestige plan में काम कर सकते है।
क्या vestige भारतीय कंपनी है?
जी हां। Vestige एक भारतीय कंपनी है। इसका हेड ऑफिस भी भारत में स्थित है। कंपनी अब अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी काम करने लगी है।
क्या vestige’ Amway से बेहतर है?
ऐसा कहा नहीं जा सकता। क्योंकि एमवे एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी है। यह कंपनी पूरे विश्व में काम करती है। परंतु भारतीय बाजारों की माने तो vestige के उत्पाद टिकाऊ और किफायती होते है।
क्या vestige के उत्पाद महंगे है?
अगर आप vestige के उत्पादों की तुलना रिटेल बाजार से करे तो वे महंगे है। परंतु अन्य नेटवर्क मार्केटिंग कंपनियों से तुलान करे तो वे सस्ते है।
निष्कर्ष
आशा करता हूं कि आपको यह पोस्ट पसंद आती होगी। इस पोस्ट से हमने जाना vestige plan in Hindi के बारे में। अगर आपके कोई सुझाव या प्रश्न है तो हमे कमेंट करके जरूर बताइए। क्या आपको भी vestige पसंद है? आपकी राय कमेंट करके जरूर बताइए।
धन्यवाद।