Vestige Flax Seed Oil- ७ ग़जब Benefits और सबसे सटीक Review In Hindi।

Ankit Rajgor

Vestige flax seed oil capsules क्या सच में फायदेमंद होता है?

इनके side effects क्या है?

क्या आपको इन प्रश्नों का उत्तर जानना है। तो यह पोस्ट आपके लिए है। 

Vestige flax seed capsules वैसे तो काफी तेजी से बाजारों में फ़ैल चुकी है। इनकी डिमांड भी अच्छी खासी है। इस प्रचलित उत्पाद के कई बेनिफिट्स भी कंपनी द्वारा प्रसारित किए गए है। 

पर क्या इनमे तथ्य है? तो चलिए जानते है। 

  • Vestige Flax Oil Capsules Uses & Benefits
  •  Vestige Flax Seed  Oil Capsules Side Effects
  • Vestige Flax Seed  Oil Capsule Dosage
  • Vestige Flax Seed  Oil Capsule Ingredient 
  • Vestige Flax Seed Oil Capsules Price

Table of Contents

Vestige Flax Seed Oil Capsules kya Hai?

Vestige flax seed oil capsules एक उत्पाद है जिसका निर्माण फ्लैक्स नामक बिजो से किया गया है। Vestige कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर्स द्वारा इसका प्रचार एवं प्रसार किया जाता है। फ्लैक्स सीड्स से निकले तेल से इसका उत्पादन होता है। यह कैप्सूल्स विटामिन ई से भरे होते है। इनका प्रयोग शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में होता है। सिवाय, यह विटामिन त्वचा और बालों के लिए पूरक होता है।

अब ये फ्लैक्स सीड्स क्या होते है?

flax seeds

फ्लैक्स सीड्स को हिंदी में अलसी के बिज कहा जाता है। इनके औषधि गुणधर्मों के लिए इनका प्रयोग भारत में ५००० बी.सी से किया जा रहा है। अलसी के सुनहरे बिज होते है। इनका तेल निकाला जाता है। फिर उस तेल से vestige capsule  का उत्पादन किया जाता है। 

अलसी के बीजों को भारत में खाने और दवाई के रूप में पहले से उपयोग में लाया जाता रहा है। अर्थात यह एक आयुर्वेदिक औषधि है। फ्लैक्स सीड्स की एक खासियत है वे धमनियों  की रुकावटों को मिटा देती है। जिससे रक्तसंचर तेजी से होता है। पूरे शरीर में रक्त अच्छे से पहुंचता है। इससे हृदय अच्छे से कार्य करने लगता है। इसके सिवा फ्लैक्स में कई अन्य औषधि गुण पाए जाते है। 

फ्लैक्स सीड्स ओमेगा फट्टी एसिड्स से भरे होते है। यह तत्त्व शरीर के भिन्न भिन्न अंगो के लिए आवश्यक होते हैं। इसके सिवा, फ्लैक्स सीड कई और पोषक तत्वों से परिपूर्ण होते हैं। मेंग्निज, कॉपर, ज़िंक, मैग्नेशियम, सेलेनियम और प्रोटीन भी इनमे भर भर के पाए जाते हैं। फाइबर की भी अच्छी मात्रा इन सीड्स में होती है। 

इन सभी पोषक तत्वों के कारण ही, vestige flax seed oil capsules के कई बेनिफिट्स और यूसेस है।

Vestige Flax Seed Oil Capsules Benefits and uses

VESTIGE FLAX OIL CAPSULES- benefits

तो आपको अब हम फ्लैक्स सीड कैप्सूल्स के बेनिफिट्स के बारे में बताएंगे। 

बालों और त्वचा को फायदा होना।

Vestige flax seed capsules से शरीर के बालों और त्वचा को काफी फायदा होता है। फ्लैक्स के बिज में मौजूद विटामिन ई और ओमेगा एसिड्स इसके प्रमुख कारण है। यह पोषक तत्व बालों और त्वचा को शक्ति प्रदान करते है।बालों की तरफ रक्त संचार में मदद करता है। इससे सफेद बालों से बचा जा सकता है। सूखी स्काल्प की वजह से रूखे और टूटने वाले बालो को भी शक्ति मिलती है।  इसी के साथ साथ, त्वचा को निखार देता है।

कैंसर के खतरे को कम करता है

अलसी की बीजों में ऐसे पोषक तत्व होते है जिनसे कैंसर का धोका भी कम हो सकता है। यह तत्व कैंसर प्रतिकारक होते है और एंटीऑक्सिडेंट्स का काम भी करते है। महिलाओं के स्तन कैंसर का खास प्रतिकार यह सप्लीमेंट करता है।

मोटपा काम होना और पाचन तंत्र का विकास

फ्लास सीड्स का गुणधर्म है पाचन तंत्र को सुदृढ करना। यह बिज पाचन तंत्र को हमेशा कार्यरत रखते है। जिससे शरीर में उपलब्ध सरा अन्न पच जाता है। और सारे मल का त्याग तुरंत हो जाता है। इसके सिवा अलसी के बीज के फाइबर आपके पेट को भरा रखते है। जिससे आपको अधिक खाने की लालसा नहीं होता। जिससे वजन और मोटापा नियंत्रित रहता है। पाचन तंत्र के विकास के कारण मलत्याग में मदद होती है। मल त्याग में होने वाली समस्याओं से आपको राहत मिलती है।

आंखो के लिए लाभदायक

क्या आपकी आंखों सुख जाती है? 

ऐसी समस्या आंखो को ऑइल ना मिलने से होता है। इससे आंखे सुख जाती है और खुजली भी हो सकती है। इस परिस्थिति में आप vestige flax capsules का प्रयोग कर सकते है।

डायबिटीज में लाभदायक

टाइप २ डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए अलसी काफी फायदेमंद होती है। ये बिज आपके शुगर के स्तर को नियंत्रित करते है। इसके सिवा अल्फा लिनोलेनिक एसिड प्रोटीन और फाइबर को बढ़ाता है।

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है

कोलेस्ट्रॉल से इंसान को काफी समस्या हो सकती है। कोलेस्ट्रॉल का अवशोषण बहुत जरूरी होता है। अलसी के बीच इसमें फायदेमंद होते है। अलसी में उपलब्ध फ्लेवोनॉयड और सॉल्युबल फाइबर कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण में लाभदायक है।

मासिक धर्म में मदद

अलसी के बीजों में एक और शक्ति होती है। महिलाओं के मासिक धर्म चक्र को ये बनाए रखते है। इससे उनकी प्रजनन क्षमता में विस्तार होता है। इसी के साथ साथ, मासिक चक्र के समय उत्पन्न अन्य समस्याओं में  भी राहत देता है।

 

Vestige flax seed capsules uses

VESTIGE FLAX OIL CAPSULES- USES

Vestige flax seed capsules के निम्न चीजे के लिए उपयोग में लाया जा सकता है।

    • रक्त प्रवाह को अच्छा करने हेतु।
    • टाइप २ डायबिटीज में सहायकारक
    • कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियो से बचने में ।
    • जलन और सूजन को कम करने में ।
    • रोग प्रतिकार शक्ति को सुदृढ बनाने में
  • कोलेस्ट्रॉल और मोटापा नियंत्रित करने में।
  • आंखो और बालों को शक्ति प्रदान करने में।
  • अलसी जेहरीले और अनुपयोगी पदार्थों को बाहर निकालता है।

Vestige flax seed capsule कैसे काम करता है?

जैसे कि हमने आपको पहले ही बताया है कि vestige flax seed oil नसों  की रुकावटों को दूर करके रक्त संचार को बल देता है। इसके वजह से शरीर में ऊर्जा और पोषक तत्व का संचार होता है। ताजगी के कारण शरीर के अंगो की क्षमता में वृद्धि होती है। इसके साथ साथ, फ्लैक्स सीड के उपलब्ध पोषक तत्वों से शरीर की कमियों की पूर्ति होती है। इससे कई बीमारियां ठीक होने में मदद होती है। 

इसके साथ साथ, कैंसर मधुमेह जैसी जानलेवा बिमरियो में भी यह लाभदायक होता है।

Vestige flax seed oil capsules ingredients

प्रत्येक वेस्टिज फ्लैक्स सीड कैप्सूल में ५०० mg फ्लैक्स सीड का प्रयोग किया जाता है।  इस कैप्सूल में ओमेगा के एसिड पाए जाते है। 

  • ओमेगा ३,६,८ एसिड्स
  • अल्फा लिनोलेनिक एसिड
  • लाइनांस 

यह पोषक तत्व भी कैप्सूल में उपलब्ध है।

Vestige flax seed oil capsules price and Dp

 

Vestige फ्लैक्स सीड्स ऑइल कैप्सूल्स की कीमत के बारे में जानकारी नीचे दिए हुए टेबल में है। आप इससे खरीदने या ना खरीदने का निर्णय ले सकते है। 

Product Pack Contents MRP PV DP
Vestige flax oil capsules ९० Capsules ६०५ १७.१७ ५१५

 

Vestige flax seed oil capsules कहा से खरीदे?

Vestige flax seed oil capsule को आप कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर से ले सकते है। इसके साथ साथ, वेस्टिज के अधिकृत वेबसाइट से भी इनकी खरीदारी की जा सकती है। फ्लिपकार्ट, अमेजॉन जैसी मार्केटप्लेस पे भी यह उत्पाद उपलब्ध होता है। 

Vestige flax seed oil capsules dosage 

VESTIGE FLAX OIL CAPSULES- dosage

इस कैप्सूल का प्रयोग अपने चिकत्सक के परामर्श के अनुसार करिए। वैसे तो यह कैप्सूल्स दिन में १-३ बार ली जाती है। सेवन की मात्रा ‘ १ कैप्सूल्स ‘ रहती है। गुनगुने पानी से साथ १ कैप्सूल खाने के बाद ली जाती है। 

ध्यान दे 

  •  दिन मै ३ से ज्यादा कैप्सूल्स का सेवन ना करे।

Vestige flax seed oil capsules side effects 

VESTIGE FLAX OIL CAPSULES- EFFECTS

Vestige flax seed oil capsules के अत्यधिक सेवन या अनुचित सेवन से साइड इफेक्ट्स का अनुभव हो सकता है। 

यह साइड इफेक्ट्स निम्न है।

  • एलर्जी
  • पेट की समस्या जैसे – दर्द, अपचन, फूलना
  • कब्ज़
  • गैस की समस्या 
  • डायरिया

इत्यादि। सेवन के बाद अगर साइड इफेक्ट्स की अनुभूति हो तो तुरंत सेवन पे रोख लगाए।

Vestige flax seed oil capsules सावधानियां

फ्लैक्स ऑयल सीड कैप्सूल्स के सेवन के लिए कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए।

  • अत्यधिक मात्रा में सेवन ना करे।
  • स्तनपान करने वाली महिलाओं, बड़ी बीमारियो से गुजरते लोगो तथा प्रेगनेंट महिलाओ और बच्चे को इससे दूर रखे।
  • अपने चिकित्सक के परामर्श के बाद ही इसका सेवन करिए।
  • किडनी, लिवर और अन्य दुर्बलता से जूझते लोगो ने इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

Vestige flax seed oil capsules review 

Vestige flax seeds के बारे में हम आपको अपना रिव्यू देंगे। वैसे तो यह कैप्सूल काफी महंगी नहीं है। परंतु मध्यमवर्ग के लोगो के लिए यह महंगी पड़ सकती है। इसकी आवश्यकता आपको तभी है अगर आपके नित्य खानपान से पोषक तत्वों की पूर्ति नहीं हो रही है। आपके बाल झड़ रहे है या त्वचा संबंधी समस्या हो तो आप इसका इस्तमाल जरूर करे।

Vestige flax seed oil capsule आपको जरूर रिजल्ट देगी। परंतु इसका प्रयोग निरंतर और उचित मात्रा में करना जरूरी है। इसी के साथ साथ, हमने जो सावधानियां बताई है उनका पालन जरूर करे।

Vestige flax seed oil capsule FAQS

क्या बच्चो को वेस्टिज फ्लैक्स सीड ऑइल कैप्सूल दे सकते है?

जी नहीं। किसी भी १२ वर्षा या उससे कम आयु के बालक को यह कैप्सूल देना मूर्खता होगी। ऐसा करने से बच्चो के स्वास्थ पे विपरीत परिणाम हो सकते है।

क्या इन कैप्सूल्स से मोटापा काम होता है?

जी हां। Vestige flax capsules से बुरी चर्बी का नाश होने में मदद मिलती है। इसी के साथ, चर्बी को नियंत्रित रखता है जिससे मोटापा संतुलन में रहता है।

Vestige flax seed capsules वेज या नॉन वेज?

Vestige flax seed capsules पूर्ण रूप से वेजेटेरियन है। आप इसका सेवन कर सकते है।

क्या vestige flax capsules सुरक्षित है?

जी हां अगर आप सारी सावधानियां बरते तो यह सुरक्षित है। 

इसी के साथ साथ, प्रेगनेंट और स्तनपान करती महिलाओ और बीमारियो से ग्रस्त लोगों को इससे दूर रहना चाहिए।

निष्कर्ष

तो यह थी हमारी पोस्ट vestige flax seed oil capsule के बेनिफिट्स और रिव्यू के बारे में। आशा करता हूं कि आपको यह पोस्ट पसंद आयी होगी। कमेंट करके अपनी राय हमें बताए। 

यह पोस्ट आपको vestige flax oil capsules की पूरी जानकारी देता है। इसे जरूर साझा करे।

मैं एक नेटवर्क मार्केटर का जानकार है। नेटवर्क मार्केटिंग के साथ साथ ब्लॉग्गिंग भी करता हूँ। mlmjankari ब्लॉग पे मैं ही सरे पोस्ट लिखता हूँ। आप मुझे ट्विटर पे कनेक्ट भी कर सकते है। इसके सिवा, मैं nft लवर भी हु। nft और क्रिपटो कोइन्स की बाते मुझे पसन्द है।
Leave a comment