RCM Business Plan 2022- Income Plan, Company Details, Login , Plan Chart

Ankit Rajgor

RCM बिजनेस भारत में तेजी से बढ़ता बिजनेस है। कई लोग इसका लाभ उठा रहे है।

क्या आप  भी RCM business शुरू करना चाहते है। तो आपके लिए हमने इस पोस्ट में RCM Business Plan की हर छोटी से छोटी बात बताई है। इसे पढ़ने के बाद आप RCM Business के लिए पूरी तरीके से तैयार हो जाएंगे।

RCM अर्थात राईट कॉन्सेप्ट मार्केटिंग है। यह कंपनी लोकप्रियता में काफी बढ़ चुकी है। कुछ लोग तो इसे फ्यूचर मेकर भी कहने लगे है। चलिए सबसे पहले RCM कंपनी के बारे में जानते है। 

RCM Business Plan २०२२ Kya hai?

RCM Company Details

RCM कंपनी एक भारतीय कंपनी है। यह कंपनी हमारे Top 10 direct selling companies में भी शामिल है। कंपनी की स्थापना १९७७ में फैशन सूटिंगस pvt ltd. नाम से की गई थी। भीलवाड़ा, राजस्थान में कंपनी त्रिलोक चंद छाबड़ा ने यह कंपनी शुरू की। १९८६ में कंपनी ने अपना उत्पादन खुद करने का निर्णय लिया। परंतु श्री. त्रिलोक जी का उद्देश्य अपने ग्राहकों से डायरेक्ट संबंध बनाना था। उन्हें बीच में होने वाले होलसेलर्स, रिटेलर्स को निकालना था। 

इसीलिए उन्होंने कंपनी को डायरेक्ट सेलिंग कंपनी बना दिया। आज कंपनी कई उत्पादों का निर्माण करती है।  कंपनी के १० मिलियन डिस्ट्रीब्यूटर्स और १००० पिकअप सेंटर्स है। कंपनी अपने ८० प्रतिशत उत्पादों का निर्माण खुद करती है।

RCM और राजस्थान गवर्नमेंट

अब ये क्या है? 

आपको पता ही होगा नेटवर्क मार्केटिंग को बहुत से लोग फ्रौड़ समझते है। ऐसे ही २०११ में एक बार हुआ। राजस्थान की एक कंपनी ने बहुत बड़ा fraud किया। यह कंपनी भी नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी होना का दावा करती थी। परंतु इसके कारण RCM को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा।राजस्थान गवर्नमेंट ने सभी नेटवर्क मार्केटिंग के कामों पे रोख लगा दी थी। अंततः अक्टूबर २०१२ में राजस्थान गवर्नमेंट द्वारा दिशानिर्देश लाए गए। इन दिशनिर्देशों का पालन कर कंपनी ने फिर से अपना कार्य चालू कर दिया।

तो RCM company भी fraud थी? इसका उत्तर आपको निचे मिल जाएगा।

RCM Marketing Details

ग्राहक केयर संपर्क – + 91 – 01482-353000

पियुसी/ बाज़ार – + 91 – 01482-353000

ईमेल : [email protected]

एड्रेस : फैशन सूटिंग pvt. Ltd

I.T.I के आगे, राजस्थान पत्रिका ऑफिस के पास, इंडस्ट्रियल क्षेत्र, पुर रोड, भीलवाड़ा, राजस्थान

भारत – ३११००१

ऑफिशियल वेबसाइट: rcmbusiness.com

RCM Business Plan २०२२ 

RCM Business Plan

RCM Business Value

RCM business plan को समझने से पहले आपको RCM BV को समझना होगा। Bv अर्थात बिजनेस वैल्यू। यह एक मुद्रा है जो rcm कंपनी आपको प्रोडक्ट्स बेचने पे देती है। यह पॉइंट्स आपकी तरक्की के साथ बढ़ते जाते है। इन बढ़ते पॉइंट्स के साथ आपकी लेवल भी बढ़ती जाती है। और प्रत्येक बढ़ते लेवल के साथ आपकी इनकम बढ़ती जाती है।

प्रत्येक प्रोडक्ट की बीवी निर्धारित होती है। इसके तुरंत फेर बदल नहीं किया जाता। बीवी के आधार पे ही आपको इनकम दी जाती है।

RCM मैन लेग

जिस ग्रुप से आपको सर्वाधिक इनकम हो रही हो उसे मैन लेग कहा जाता है। अगर आपके मैन लेग में कई ग्रुप्स काम कर रहे हो तो आपको अच्छी इनकम होगी।

Rcm प्लान के लोग

Rcm Business में २ लोग होते है।

  • Rcm proposer – यह वह इंसान है जो अन्य लोगो को rcm कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में जोड़ता है।
  • RCM sponsor – यदि कोई व्यक्ति आपको rcm कंपनी से जोड़ता है। तो आप उनके स्पॉन्सर कहलाते है।

(RCM PLAN) में उन्हीं को रॉयल्टी दी जाती है जिन्होंने १५०० बीवी के प्रोडक्ट्स खरीदे हो।)

RCM से पैसे कैसे कमाए जाते है?

तो मुख्य रूप से rcm business plan में एक डायरेक्ट सेलर के २ कार्य होते है। इन दो कमो के आधार पे आपको इनकम होती है। जितना अच्छा आपका कार्य होगा उतनी अच्छी आपकी इनकम होगी। 

  • प्रोडक्ट बेचना

जब आप rcm कंपनी से जुड़ते है तब आपको १०००₹ के उत्पाद खरीदने पड़ते है। उसके बाद आपको स्पॉन्सर यह उपाधि दी जाती है। अब आप rcm प्लान पे काम कर सकते है। 

इसके तहत आपको rcm के उत्पाद DP अर्थात डिस्काउंट प्राइस पे मिलेंगे। यह डिस्काउंट प्राइस, मैक्सिमम रिटेल प्राइस से कम होती है। अर्थात यह उत्पाद आप बेचकर रिटेल प्रॉफिट कमा सकते है।

  • रिक्रूटमेंट

आपका दूसरा कार्य है रिक्रूटमेंट अर्थात लोग जोड़ना। आपको अपने डाउन लाइन (टीम में) अपने जैसे अन्य डायरेक्ट सेलर्स को शामिल करना होता है। इससे आपकी टीम का विस्तार होगा। आपकी टीम के मेंबर्स ने कि खरीद और बिक्री पे आपको मुआवजा दिया जाएगा। ध्यान दे, आपको लोगो के जोड़ने के बाद नहीं बल्कि उनकी खरीद के बाद इनकम होगी।

RCM Income Plan २०२२

RCM Types Of Income

क्या आपको जानना है RCM company किस प्रकार पैसे देती है?

चलिए अब हम जानेंगे  RCM income plan के बारे में। इस प्लान के आधार पर कंपनी अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स को धन राशि प्रदान करती है। इसी के साथ कंपनी के भिन्न भिन्न इनकम के बारे में भी जानेंगे।

Types of Income – RCM Plan In Hindi

१) परफॉर्मेंस बोनस

जैसे कि आपको नाम से पता लग ही चुका होगा। यह इनकम आपकी परफॉर्मेंस पे निर्भर होती है। जितना अच्छा आपका प्रदर्शन होगा उतनी बड़ी इनकम आपको दी जाती है। एक डिस्ट्रीब्यूटर एक निश्चित बीवी अर्जित करता है। तब उसको कुछ प्रतिशत परफॉर्मेंस बोनस दी जाती है। प्रत्येक माह आपके कुल बीवी की गणना की जाती है। आपने बेचे उत्पाद और आपकी टीम ने बेचे उत्पाद के आधार पे बीवी की गणना होती है। 

अर्जित बीवी और उनके आधार पे दी जाने वाली इनकम। 

कुल बीवी की संख्या परफॉर्मेंस बोनस के प्रतिशत
०-५००० १०%
५०००-१०,००० १२%
१०,०००-२०,००० १४%
२०,०००-४०,००० १६.५%
४०,०००-७०,००० १९%
७०,०००-१,१५,००० २१.५%
१,१५,०००-१,७०,००० २४%
१,७०,०००- २,६०,००० २६.५%
२६०,००० – ३,५०,००० २९%

३,५०,००० बीवी के बाद आपको ३२% परफार्मेन्स बोनस दिया जाता है।

उदाहरण – 

अगर आप १०,०००बीवी की कमाई करते है। तो आपको १२% अर्थात १२००₹ का बोनस प्राप्त होगा। ध्यान दे १ बीवी की कीमत १ रुपए होती है। ऊपर दिए टेबाल से आप अपना परफॉर्मेंस बोनस निकाल सकते है।

२) रॉयल्टी बोनस 

रॉयल्टी बोनस भी अपने कमाई बीवी पे ही दी जाती है। ३% से लेकर ८% तक यह बोनस इनकम होती है। परंतु इस इनकम को प्राप्त करने की एक शर्त होती है।

  • डिस्ट्रीब्यूटर को १५०० बीवी की खरीद करनी पड़ती है।

कुल रॉयल्टी से डाउन लाइन रॉयल्टी कम करके रॉयल्टी बोनस निकाला जाता है। जब एक ग्रुप ३.५०.००० से अधिक बीवी की कमाई करती है तो उसे मैन लेग कहा जाता है। और दूसरे लेग को अन्य लेग कहा जाता है।

रॉयल्टी स्लैब टेबल हमने नीचे दिया है। इससे आप अपना रॉयल्टी बोनस निकाल सकते है। 

मैन लेग बीवी  अन्य लेग बीवी रॉयल्टी मैन लेग बीवी के प्रतिशत
३,५०,००० से अधिक १,१५,००० से अधिक ३%
३,५०,००० से अधिक १,७०,००० से अधिक ४.५%
३,५०,००० से अधिक २,६०,००० से अधिक ६%
३,५०,००० से अधिक ३,५०,००० से अधिक ८%

नोट करे –  यह इनकम निकालना आपको थोड़ा भ्रमित कर सकता है। परंतु समय के साथ यह आपको आसानी से समझ आएगा।

  • सबसे ज्यादा कमाई होने वाले लेग को मैन लेग कहा जाता है।
  • मैन लेग में ३,५०,००० बीवी से अधिक और अन्य लेग में १,१५,००० बीवी की खरीद होना जरूरी है।
  • आपको सालाना १५०० बीवी की खरीद करना अनिवार्य है।
  • अगर २ लेग में ३,५०,००० से अधिक बीवी हो और अन्य लेग में १,१५,००० से अधिक बीवी हो तो उसे दोनों पे रॉयल्टी बोनस मिलेगा।

३) टेक्निकल बोनस

RCM business plan की तीसरी इनकम है टेक्निकल बोनस। इस बोनस के आधार पे कंपनी अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स को १-५% मैन लेग टर्नओवर से देती है। टेक्निकल बोनस को पाने के लिए एक डिस्ट्रीब्यूटर को कुछ शर्ते पूरी करनी पड़ती है।

  • एक डिस्ट्रीब्यूटर को टेक्निकल बोनस पाने के लिए १५०० बीवी की खरीद प्रति माह करनी पड़ती है। यह खरीद टेक्निकल बोनस प्राप्त करने वाली महीने में होना आवश्यक है।
  • एक डिस्ट्रीब्यूटर को टेक्निकल बोनस प्राप्त करने के लिए एक और शर्त पूरी करनी पड़ती है। डिस्ट्रीब्यूटर को लगातार ३ महीने ८% रॉयल्टी बोनस प्राप्त करना पड़ता है।
  • इसके अलावा, एक डायरेक्ट सेलर के मैन लेग के आलावा किसी भी अन्य लेग में ५ लाख बीवी से अधिक बनाता है, तो उसे उस लेग से भी टेक्निकल बोनस दिया जाता है।

निम्न दिए गए टेबल के अनुसार rcm टेक्निकल बोनस दिया जाता है।

Rcm Plan Technical Bonus Table

आम तौर पे RCM plan में कुल ३ इनकम ही होती है। परंट रिटेल प्रॉफिट को हम चौथी इनकम की सोर्स मान सकते है। यह इनकम हमें उत्पाद बेचने पे  मिलती है। प्रत्येक उत्पाद की किमत निर्धारित होती है। इस कीमत पे आपको कुछ डिस्काउंट मिलता है। इसके बाद आप उत्पाद को मुल कीमत पे बेच सकते है। इससे आपको नफा होता है। जिसे रिटेल प्रॉफिट इनकम कहा जाता है।

RCM business से कैसे जुड़े (How to join RCM business plan?

RCM business plan से जुड़ने के लिए आपको कोई कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह प्रक्रिया काफी आसान है। निम्न लिखित शर्तों की पूर्ति आपको करनी होगी।

  • आपकी आयु १८ वर्ष से अधिक होना आवश्यक।
  • आपको rcm के १०००₹ के प्रोडक्ट्स खरीदने होंगे।
  • इसके साथ साथ, आपको पहचान पत्र, बैंक अकाउंट, पैन कार्ड की जरूरत पड़ेगी। 

अर्थात पैन कार्ड , आधार कार्ड, बैंक अकाउंट की जरुरत पड़ेगी। कंपनी से जुड़ने के लिए आप या तो कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क कर सकते है। या कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट से फॉर्म भर सकते है। जब भी आप नए मेंबर्स को जुड़ेंगे तो आपको उन्हें १०००₹ के प्रोडक्ट्स दिलाने होंगे। इसी के साथ साथ उन्हें अपने downline में जोड़ना होगा।

RCM Business Plan benefits (के फायदे)

RCM Business Benefits

खुद की खरीद पे इनकम 

RCM business plan से आपको प्रति माह स्वखरीद पे ₹१००० की इनकम होती है। 

अच्छे गुणवत्ता के उत्पाद

RCM Marketing plan के उत्पाद स्वास्थ के लिए काफी अच्छे माने जाते है। कंपनी का दावा है कि यह उत्पाद केमिकल्स के मुक्त होते है। इसके सिवा ज्यादातर उत्पाद नेचुरल होते है। अन्य नेटवर्क मार्केटिंग कंपनियों से इनकी कीमत भी थोड़ी कम होती है।

पॉइंट्स पे इनकम 

Rcm बिजनेस में आपको प्रति पॉइंट १०% इनकम मिलती है। (इसके बारे में हम आगे विस्तार से जानेंगे)। इसी के साथ साथ आपको हर वर्ष ७.५% बोनस दिया जाएगा। और प्रति माह ४% बोनस दिया जाता है। 

कई सारे बोनस 

Rcm बिजनेस plan में आपको कई बोनस से नवाजा जाता है। आपको बस अच्छा कार्य करना होगा। आपके कार्य के अनुसार आपको डिफरेंशियल बोनस, लीडरशिप बोनस, रॉयल्टी बोनस और टेक्निकल बोनस दिया जाता है। दुर्घटना मृत्यु राशि भी आपको दी जाती है। यह धनराशि करीबन ४०,०००-५२,०००₹ होती है।

कैरियर ऑप्शन 

Rcm marketing plan आपको कैरियर बनाने का जरिया प्रदान करता है। अच्छा कार्य कर आप अपना करियर बना सकते है। Rcm business plan में आपको कम कीमत में अच्छे प्रोडक्ट्स मिलते है। इसका जरूर लाभ उठाए।

RCM business plan के फन फैक्ट्स

  • शुरुवात में कंपनी एक कपड़ों की कंपनी थी। 
  • २००६ में कंपनी ने इलेट्रोनिक माध्यम को अपनाया।
  • Rcm business में आपको प्रति उत्पाद १०-२०% की बचत होती है। इसी के साथ आपको एक बिल भी दिया जाता है।
  • आप उत्पादों को ३० दिन तक रिटर्न भी कर सकते है। परंतु ध्यान दे, इसके लिए उत्पाद उचित पैकिंग में होना जरूरी है।

RCM Marketing Plan Products

RCM company कई उत्पादों का निर्माण करती है। यह उत्पाद प्रायः लोगो को एक बेहतर जीवन देने के लिए बनाए जाते है। कंपनी के उत्पाद प्रमुख रूप से 

  • हैल्थ सप्लीमेंट्स
  • हर्बल मेडिसिन
  • खाना और किराना सामान
  • पुरुष एवं महिलावों के कपड़े

इत्यादि का निर्माण करती है। इसके सिवा कंपनी बैग्स, स्टेशनरी का समान आदि भी बनाती है।

Rcm products की अधिक जानकारी के लिए हमारी यह पोस्ट पढ़े।

RCM business कैसे करे ?

अब आपके मन में सवाल होगा की यह rcm बिजनेस कैसे शुरू करे? तो चलिए हम आपको इसका आसान तरीका बताते है।

  • सबसे पहले आपको RCM company

से जुड़ना होगा। 

  • उसके बाद आपको १०००₹ के उत्पाद खरीदने होंगे। 
  • इसके बाद आपको rcm के उत्पादों को समझना चाहिए। जो आप हमारे प्रोडक्ट्स लिस्ट पढ़कर जान सकते है। 
  • इसके बाद आपको अपना rcm काम चालू करना है। जैसे कि प्रोडक्ट्स बेचना और लोगो को अपनी डाउन लाइन (टीम) में जोड़ना।

RCM App

RCM के दो ऐप्स है। जिनके लिंक्स हमने आपको नीचे दे दिए है। इन ऐप्स का प्रमुख उद्देश्य आपकी rcm बिजनेस इनकम बढ़ाना और आसान करना है।

Rcm ऐप से आप :

  • उत्पादों को आसानी से ऑर्डर कर सकते है।
  • मीटिंग्स, सेमिनार, ट्रेनिंग की जानकारी एक क्लिक पे पा सकते है।
  • नजदीकी पियूसी की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
  • रजिस्टर्ड खरीददार की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
  • बिजनेस वॉल्यूम चेक कर सकते है।
  • प्रोडक्ट्स की तुरंत जानकारी प्राप्त कर सकते है।

डाउनलोड करे rcm ऐप

Rcm POS ऍप

यह आप आपको इनवॉइस और बिलिंग के काम में आयेगा।

डाउनलोड RCM POS ऍप

क्या RCM फ्रॉड है?

Is Rcm FRAUD

वैसे देखा जाये तो rcm company लीगल काम कर रही है।  पर कंपनी पे कई फ्रॉड्स का आरोप लगाया जाता है। आप हमारे अन्य टॉप १० डायरेक्ट सेल्लिंग कंपनी की लिस्ट पढ़िए। इससे आपको अन्य कंपनीज के बारे में पता चलेगा।

RCM Business Plan PDF Download

यह  पोस्ट आप pdf फॉर्मेट में यहाँ से डाउनलोड कर सकते है।

निष्कर्ष

तो यह था हमारी पोस्ट rcm business plan के ऊपर। आशा है कि ये पोस्ट आपको पसंद होगी। पसंद हो तो इसे अपने परिजनों से साझा करे। क्या आप rcm से जुड़ना चाहते है? हमें कमेंट करके जरूर बताइए। धन्यवाद।

मैं एक नेटवर्क मार्केटर का जानकार है। नेटवर्क मार्केटिंग के साथ साथ ब्लॉग्गिंग भी करता हूँ। mlmjankari ब्लॉग पे मैं ही सरे पोस्ट लिखता हूँ। आप मुझे ट्विटर पे कनेक्ट भी कर सकते है। इसके सिवा, मैं nft लवर भी हु। nft और क्रिपटो कोइन्स की बाते मुझे पसन्द है।
Leave a comment