Pearlvine Kya hai? इस प्रश्न का उत्तर आपको जानना है। Pearlvine एक अनोखी नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी है। इस कंपनी का पूर्ण कार्य ब्लॉकचैन नामक तंत्र से चलता है।
आपको जानकारी हैरानी होगी, इस कंपनी में कोई उत्पाद नहीं होते। फिर भी नेटवर्क मार्केटिंग होती है। अब यह कैसे होता है? और अगर pearlvine नेटवर्क मार्केटिंग करती है तो क्या वो धोका है? आपके सारे सवालों का निवारण हम से पोस्ट से करेंगे। इसी के साथ साथ आपको pearlvine history, pearlvine register, pearlvine international wikipedia की भी जानकारी देंगे।
तो चलिए शुरू करते है।
Pearlvine International Kya Hai? (What is pearlvine?)
Pearlvine International एक प्रसिद्ध कंपनी बनती जा रही है। कई लोग इस कंपनी से पैसे कमाने का दावा भी करते है। परंतु कंपनी के भिन्न कार्य प्रणाली के कारण कंपनी पे प्रश्नचिन्ह उत्पन्न होता है। तो इसी कंपनी के हमने रिसर्च करके आपके लिए यह विस्तृत pearlvine kya hai यह लेख लाया है।
Pearlvine Kya Hai?
Pearlvine एक अमेरिकी ब्लॉकचेन आधारित नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी है। कंपनी अन्य नेटवर्क मार्केटिंग कंपनियों जैसी उत्पादों का निर्माण नहीं करती। कंपनी की शुरुवात २०१५ में टेक्सास, अमेरिका में हुई। कंपनी की स्थापना डॉ. डेनियल जॉनसन नामक व्यक्ति ने कि है।
Pearlvine एक डिजिटल सॉफ्टवेयर बैंक के रूप में काम करता है। अपने ऑनलाइन पोर्टल से यह कंपनी लोगों को नेटवर्किंग करके पैसे कमाने का मौका देती है।
भारत में इस कंपनी ने २०१८ में प्रवेश किया। परंतु ब्लॉक चैन पे कार्यरत होने के कारण इस कंपनी को कोई पंचीकरण करना नहीं पड़ा। अपने सही सुना pearlvine कंपनी भारत सरकार से से मान्यता प्राप्त नहीं है। कंपनी के पास कोई भी लीगल दस्तावेज़ नहीं है। यह कंपनी बस अपने ब्लॉक चैन का काम बिना किसी सरकारी नियम के बिना कर रही है। अमेरिकी होने के बावजूद कंपनी के ९० प्रतिशत ग्राहक भारतीय है।
आश्चर्य की बात तो यह है कि इस कंपनी का कोई भी हेड ऑफिस नहीं है।
ये ब्लॉक चैन क्या होता है?
ब्लॉक चैन एक इंटरनेट पे चलने वाला प्लेटफॉर्म है। इस तंत्र के माध्यम से उस प्लेटफॉर्म में होने वाले सभी व्यवहार सारे चैन से जुड़े कंप्यूटर्स पे दिखाए जाते है। इसी टेक्नोलॉजी पे क्रपटोकरंसीज चलती है।
Pearlvine Register and Joining
Pearlvine register करने के लिए आपको pearlvine की अधिकृत वेबसाइट पे जाना होगा। यहां जाकर आपको रजिस्टर पेज खोलना है। इसके बाद आपको अपनी जानकारी और आधार कार्ड और पैन कार्ड की जानकारी डालनी होगी।
Pearlvine डिजिटल बैंक होने के कारण आपको एक बैंक खाता भी खोलना पड़ता है। Pearlvine बैंक अकाउंट के लिए ३० dp के बराबर पैसा जमा करना पड़ता है। Pearlvine में १ dp की कीमत १$ होती है। अर्थात ७२-७७₹।
फलस्वरूप आपको pearlvine अकाउंट में ३०$ जमा करवाने होंगे। धनराशि जमा होते ही आपका pearlvine international bank अकाउंट एक्टिव हो जाएगा।
Pearlvine International रोचक बातें
Pearlvine की अधिकृत वेबसाइट से आप २ अन्य कार्य भी कर सकते है।
- आप ताजा खबरे भी कंपनी के वेबसाइट से पढ़ सकते है।
- इसी के साथ साथ, आप pearlvine फोरम पे अन्य लोगो से वार्तालाप कर सकते है।
Pearlvine कंपनी के अनुसार वे एक मानववादी और शांतिप्रिय संस्था है। इसीलिए उन्होंने अपने वेबसाइट अतंकवादी को चालना देने वाले देशों में बंद कर दी है। सूडान, सीरिया, पाकिस्तान इन देशों में यह कंपनी काम नहीं करती।
Pearlvine कंपनी की करंसी डीपी है। इस करेंसी की कीमत लगभग १$ है। आप इस करेंसी को क्रिप्टो करंसी भी कह सकते है।
Pearlvine International आपको एक १२ अंको की संख्या प्रदान करती है। यह आपका अकाउंट नंबर होता है। यह एक प्रकार का ई – वॉलेट गई होता है। पेटीएम, गूगल पे भी एक प्रकार के ई वॉलेट ही है। परंतु वे सरकारी मान्यता प्राप्त होते है।
Pearlvine International History
Pearlvine का अर्थ है अनमोल रत्नों (मोतियों) का हार। एक हार का निर्माण एक मोती एक बाद दूसरे मोती को जोड़कर बनाया जाता है। इसी प्रकार एक सौंदर्यवान हार का निर्माण होता है।
वैसे ही pearlvine कंपनी में एक के बाद एक अनमोल लोगो को जोड़कर कंपनी का निर्माण होता है।
कंपनी की स्थापना २०१५ में डेनियल जॉनसन ने कि थी। तब उन्हें अंदाजा नहीं था कि ये कंपनी इतनी बड़ी हो जाएगी। लेकिन समय के साथ कंपनी फैलती चली गई। आज की देखे तो २५ लाख लोग १५६ देशों से कंपनी से जुड़े है।
Pearlvine International Income Plan
Pearlvine International के इनकम प्लान में ६ प्रकार की इनकम होती है। इस plan के आधार पर ही आपको इनकम दी जाती है।
- डायरेक्ट इनकम
- टीम परफॉर्मेंस
- ग्लोबल ऑटोपूल इनकम
- अपग्रेडेशन इनकम
- रॉयल्टी बोनस
- बोनांजा इनकम
डायरेक्ट इनकम में जब अपने जुड़े लोग बैंक अकाउंट खुलते है तब आपको उसका ५०% अर्थात १५$ मुआवजा आदा किया जाता है। टीम परफॉर्मेंस में आपको आपके डॉउन लाइन ने जोड़े सदस्यों पे भी इनकम होती है।
Pearlvine international plan की पूरी जानकारी प्राप्त करने हेतु पोस्ट पढ़िए। कंपनी में क्या काम होता है वो भी हमने इस पोस्ट में बताया है।
Pearlvine कंपनी टेक्नोलॉजी
देखा जाए तो pearlvine कंपनी ने सुरक्षा का पूरा जिम्मा अच्छे से उठाया है। कंपनी अपनी टेक्नोलॉजी की टीम को उचित रूप में उपयोग में लाती है।
कंपनी के विभिन्न सुरक्षा इंतजाम
- प्राइवेट होस्टिंग सर्वर
- Decentralized ब्लॉक चैन टेक्नोलॉजी
- अनलिमिटेड क्लाउड स्टोरेज
- टेक्निकल सिक्योरिटी जैसे डीएनएस, एसएसएल सर्टिफिकेट इत्यादि।
- पीवी ईमेल (जीमेल जैसी ईमेल सुविधा)
Pearlvine App
Pearlvine कंपनी ने अपना ऐप भी लॉन्च किया है। ये ऐप आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। ऐप के माध्यम से आप कई कार्य कर सकते है। जैसे पैसे निवेश करना, पैसे विड्रा करना इत्यादि।
गूगल प्ले स्टोर पे जाकर आप pearlvine सर्च करके यह ऐप डाउनलोड कर सकते है। या फिर आप निचे दिए लिंक का उपयोग कर सकते है।
Pearlvine कंपनी धोका
नेटवर्क मार्केटिंग के क्षेत्र में अपने देखा ही होगा। कई बोगस कंपिनयां, झूठे प्लान, नकली बाइनरी प्लान इत्यादि लाए जाते है। इनसे लोगो को ठगने के इरादे कंपनियों कर होते है।
कई कंपनिया अपने इसी उद्देश्य में सफल भी रहते है। Network marketing Kya hai हमारी इस पोस्ट में हमने आपको एक प्रक्रिया बताई थी। इस प्रक्रिया से लीगल नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी चुनना आसान हो जाता है।
- इसी प्रक्रिया का भाग था हेड ऑफिस होना।
लेकिन जैसे की हमने आपको बताया pearlvine कंपनी का कोई अधिकृत ऑफिस नहीं है। बस कंप्यूटर की दुनिया में यह कंपनी वास करती है। अगर यह कंपनी कल धोका करे तो आपको कोर्ट में फर्याद करना मुश्किल रहेगा।
Pearlvine एक डिजिटल बैंक सिस्टम है। इसीलिए आप उचित विचार करके अपना निर्णय ले। धोका सहन करने का आपका साहस हो तो आप जरूर pearlvine से जुडिएगा।
Pearlvine International Review
Pearlvine Kya hai इसकी जानकारी जुटाने के लिए हमने भिन्न भिन्न स्रोत खोजे। सरकारी दस्तावेज़ देखे, इसी के साथ साथ विशेषज्ञ की भी सलाह ली। तब जाकर हमने यह रिव्यू लिखा है।
हमारे रिव्यू के अनुसार pearlvine का प्लान काफी आकर्षक है। इस प्लान से अच्छी इनकम प्राप्त हो सकती है। आप अपने नीचे लोगो को जोड़कर कई हजार रुपए कमा सकते है।
परंतु, pearlvine एक डिजिटल बैंक है। इस बैंक को ना आरबीआई ने मंजूरी दी है और ना ही भारत सरकार ने। अर्थात कंपनी ब्लॉक चैन का सहारा लेकर नियमो से बच रही है। कंपनी का प्लान भी पिरामिड स्कीम स्वरूप में है।
अगर आपको पता ना हो तो हम आपको बता दे भारत में पिरामिड स्कीम लीगल नहीं है। Pearlvine कंपनी के कभी भी पाबंदी लयी जा सकती है। कंपनी पहले से ६-७ देशों में बंद हो चुकी है।
इसीलिए हम आपसे सावधान रहने का निवेदन करते है।
Pearlvine kya है FAQS
Pearlvine fake or real?
Pearlvine ना ही फेक है ना ही रियल। कंपनी बिटकॉइन जैसे सिर्फ ब्लॉक चैन पे उपलब्ध है। कंपनी बंद हो जाए तो आप कुछ नहीं कर सकते है। लेकिन कंपनी ने कई लोगो को पैसे दिए है। इसीलिए इसमें काफी रिस्क है। परंतु अगर आपको जोखिम लेने है तो के सकते है।
Pearlvine का मलिक कौन है?
इस कंपनी का कोई मालिक नहीं है। कंपनी की स्थापना डेनियल जॉनसन ने कि थी। ब्लॉक सिस्टम की यही खासियत है कि कोई एक मालिक नहीं होता। इसमें सभी सामान होते है।
Pearlvine पैसे कैसे कमाता है?
Pearlvine का पैसे कमाने का सबसे बड़ा जरिया है एड्स। कंपनी अपने वेबसाइट और अन्य माध्यम पे एड्स लगती है। इससे उन्हें अच्छी आय हो जाती है। इसी के साथ साथ कंपनी लोगो ने डिपोजिट किए पैसे का निवेश भी कर सकता है।
Pearlvine कंपनी पे क्यों भरोसा करे?
इस कंपनी के कई प्रचारक है। वो ना तो बस कंपनी में इन्वेस्ट करते है, बल्कि वे कंपनी से अन्य लोगो को जोड़ते भी है। उनके कहने के अनुसार, pearlvine एक कंपनी नहीं सॉफ्टवेयर है। यह सॉफ्टवेयर ब्लॉक चैन पे आधारित है।
निवेश किए गए ३० डीपी के पैसे में से २५ डीपी के पैसे कंपनी स्पॉन्सर में बांट देती है। बचे हुए ५ डीपी ग्लोबल ऑटोपूल इनकम के रूप में बांट देती है।
ये प्रचारकों का दृष्टिकोण है। इससे हम पूर्ण रूप से सहमत नहीं है। कंपनी को मिलना वाला धन कंपनी कई जगह समय का लाभ लेकर निवेश कर सकती है। इसीलिए अगर आपको रिस्क लेना है तो ही इस कंपनी से जुड़े।
Pearlvine Safe hai?
जी हां। Pearlvine वैसे तो सेफ वेबसाइट है परंतु इंटरनेट पे चलने वाले करोबार के कारण सुरक्षा में धोका हो सकता है। इसीलिए सावधान रहना आवश्यक है। कंपनी सरकार में रजिस्टर्ड ना होने के कारण सुरक्षा हमेशा से समस्या है।
निष्कर्ष
Pearlvine kya hai? इसका उत्तर आपको मिल चुका होगा। इस कंपनी के पिरामिड स्कीम के कारण आपको धोका हो सकता है। कंपनी भारत सरकार के नियमो से बाहर है। ना ही कंपनी का कोई प्रोडक्ट है। कंपनी के संचालक भी गुप्त रहते है।
इसीलिए कंपनी से दूर रहना आपके लिए फायदेमंद है।
इस आर्टिकल को अपने प्रियजनों को भेजे। धन्यवाद।