Naswiz Business Income Plan का संपूर्ण सच २०२२

Ankit Rajgor

Naswiz भारत की डायरेक्ट सीलिंग कंपनियों में से एक है। इस कंपनी से कई लोगो ने अपना कैरियर बनाया है। नेटवर्क मार्केटिंग की सबसे प्रसिद्ध हस्ती सोनू शर्म भी इस कंपनी का प्रचार करते है। 

तो आज हम इस पोस्ट से naswiz business plan के बारे में जानेंगे। Naswiz business 

कैसे बनता है और आपको पैसे कैसे दिए जाते है। इस विषय की साखोल जानकारी हम आपको प्रदान करेंगे। 

तो naswiz income plan और इस प्लान कि सम्पूर्ण जानकारी के लिए पोस्ट पढ़ते रहिए। 

Naswiz Retails Pvt LTD

Naswiz company ki jankari 

Naswiz Company Info

अगर आपके मन में प्रश्न है कि naswiz kya hai? 

Naswiz एक भारतीय बाइनरी प्लान पे आधारित नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी है। कंपनी उत्पाद बेचने से ज्यादा लोगो को जोड़ने में लक्ष्य केंद्रित करती है। कुछ समय पहले तक naswiz को naswiz holidays

नाम से जाना जाता था। इसका प्रमुख कारण कंपनी के छुट्टियों के रूप में बक्षिस देने वाला प्लान था।

परंतु कंपनी ने अभी अपना नाम Naswiz Retails Pvt LTD कर लिया है। 

Naswiz Company Profile

कंपनी की वेबसाइट: myshopwiz.com

कंपनी का पूरा नाम: Naswiz Retails Pvt LTD

कंपनी का हेड ऑफिस: ८१० कृष्णा अप्र बिजनेस स्क्वेयर, नेताजी सुभाष चन्द्र पैलेस, पीतमपुरा, नई दिल्ली

कंपनी के डायरेक्टर्स: संतोष चंद्राकर, मनीष नंदा

Naswiz Logo:

 

Naswiz Business Plan 

Naswiz Business Plan

चलिए naswiz business plan की जानकारी आपको प्रदान करते है। Naswiz कंपनी एक नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी है। इसमें डायरेक्ट सेलिंग का भाग न्यूनतम है। अर्थात आपको बस लोगो को जुड़ने पे ध्यान देना होता है। आपको लोगो को जुड़ने पे मेहनताना आदा किया जाएगा। इसे नेटवर्क मार्केटिंग की भाषा में बाइनरी प्लान कहते है। 

अन्य नेटवर्क मार्केटिंग कंपनिया आपको लोगो को जुड़ने पे कोई धन राशि नहीं देती। वे आपके द्वारा बेचे गए समान पे ही कमिशन दिया करती है।

परंतु जब naswiz बाइनरी प्लान इससे अलग है। आपको हर व्यक्ति को जुड़ने पे पैसे मिलेंगे।

दूसरी ओर, अन्य कंपनियों में हर महीने थोड़े उत्पाद खरीदना आवश्यक होता है। Naswiz कंपनी में ऐसा कोई बंधन अपापे नहीं डाला जाता।

Naswiz Income Plan Benefits

Naswiz income plan से जुड़ने के कुछ खास पैलू भी होते है।

Naswiz Income

  • कंपनी प्रत्येक २ व्यक्ति जोड़ने पे ₹१००० दिया करती है। जिसकी साप्ताहिक सीमा ₹१,३५,००० है। 
  • प्रति माह लीडरशिप बोनस भी दिया जाता है और उत्पाद बिकने पे भी कमिशन मिला करती है। 

Naswiz ट्रेनिंग

Naswiz कंपनी द्वारा कई ट्रेनिंग के लिए प्रोग्राम आयोजित किए जाते है। जिनमे कई मार्केटिंग सेमनर्स, लीडरशिप मीट का आयोजन होता है। उत्पादों का एक स्वतंत्र शोरूम भी बड़े शहरों में पाया जाता है। 

Naswiz कस्टमर सपोर्ट 

Naswiz कंपनी अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स का खास खयाल रखती है। कंपनी कस्टमर केयर के रूप से एक कस्टमर कॉल सेंटर का उपयोग करती है। कंपनी के कस्टमर संबंध नियंत्रित करने वाले एक मैनेजर भी है।

 कंपनी अपने उत्पादों पे एक मैगजीन भी प्रकाशित करती है। जिससे आपको और मदद मिलती ही। 

Naswiz Team

Naswiz company की टीम पूर्ण रूप से सशक्त है। यह टीम मार्केटिंग, टेक्नोलॉजी और अन्य कई क्षेत्रों में पूर्ण रूप से एक्सपर्ट है। इससे आपको कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता। 

Naswiz Business Plan Incomes

Naswiz Retails कंपनी से पैसे कमाने के दो तरीके है। आप इसके लिए २ कार्य कर सकते है। 

  • उत्पाद बेचना
  • लोग जोड़ना

 

जब आप कंपनी से जुड़ते है तब डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में आपको उत्पाद काम दाम पे मिलते है। बे आप एमआरपी में बेचकर पैसे कमा सकते है। जिसे उत्पाद बेचना कहा जाता है।

परंतु कंपनी के उत्पाद काफी काफी महंगे है। इसे लेना कोई पसंद नहीं करेगा।

 

दूसरी ओर लोगो को जोड़ने पे आपको ₹५०० प्रति व्यक्ति दिया जाता है। इसके लिए भी उस व्यक्ति द्वारा ₹८००० से अधिक के सेट (उत्पाद) खरीदना आवश्यक है। 

इसीलिए naswiz से इनकम कामना आपको काफी मुश्किल पड़ सकता है।

 

Naswiz के १० भिन्न भिन्न प्रकार के इनकम है।

  • डायरेक्ट सेलिंग इंसेंटिव के तहत आपको उत्पादों पे १०% डिस्काउंट दिया जाता है।
  • ग्रुप सेल इनकम के तहत आपके नीचे जोड़े लोगो के पॉइंट्स के आधार पे आपको इनकम दी जाती है।
  • स्टॉक पॉइंट इनकम आपको तभी दी जाती है जब आप कंपनी का स्टोर लेते है। स्टोर लेते ही आपको २०% दिकांउट उत्पादों में दिया जाता है।
  • कंसिस्टेंसी इनकम – यह इनकम लगातार ३ महीने उत्पाद खरीदने पे दी जाती है। चौथे महीने आपको ₹३००० के उत्पाद मुफ्त में प्रदान किए जाते है।
  • अगर आप या आपके डाउन लाइन में कोई एल्कलाइन वॉटर आयनाइजर नामक उत्पाद लेता है। तो आपको सीधे २०,००० रूप्ए दिए जाते है।
  • लीडरशिप इनकम आपके बिजनेस और तरक्की के अनुसार दी जाती है।
  • पुनर्खरीद इनकम आपकी टीम द्वारा की पुनर्खरीद में आपको दी जाती है।
  • कार बोनस क्लब इंसेंटिव और ट्रैवल बोनस इंसेंटिव आपको बक्षीस के रूप में दिए जाते है। ये आपको कर खरीदने के लिए और घूमने के काम में आते है।
  • हाउस बोनस क्लब आपको घर खरीदने के लिए दिया जाता है। परंतु इसके लिए आपको बहुत ज्यादा काम करना पड़ता है।

Naswiz Legal Company

Naswiz एक पूर्ण रूप से वास्तविक कंपनी है। कंपनी भारत सरकार से मान्यताप्राप्त है। कंपनी अपने उत्पादों पे रिफंड पॉलिसी भी देती है।

Naswiz Joining Form 

Naswiz कंपनी से जुड़ने के लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा। इसे रजिस्ट्रेशन फॉर्म भी कहा जाता है। इस प्रक्रिया की पूरी जानकारी हमने naswiz login

पोस्ट में दे रखी है। आप उसे पढ़कर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है। आपका १८ वर्ष कन्होना जरूरी है।

Naswiz products ( पूरा सच)

जैसा कि हमें आपको पहले ही बता दिया था कि naswiz कंपनी नेटवर्क मार्केटिंग पे ज्यादा फोकस करती है। इस कंपनी का ध्यान प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता पे उतना केंद्रित नहीं है। और ना ही इन प्रोडक्ट्स की कीमत किसी रूप में उचित कहीं जा सकती है। 

जब आप naswiz कंपनी से जुड़ते है तब आपको  उत्पादों की खरीद करनी पड़ती है। तभी जाकर कहीं आप naswiz plan पे काम कर सकते है। 

Naswiz कंपनी के उत्पादों के सेट होते है। प्रत्येक सेट की कीमत ₹८००० रुपए से अधिक ही होती है। 

Naswiz Prodcuts List

Naswiz Products

  • होम एप्लायंस २१,५६० रुपए
  • प्रीमियम १३ टाय ११,७६० रुपए
  • पुरुषों का सूट १५७७० रुपए
  • ३ ट्राउजर्स और शर्टस का कंबो १४,७२० रुपए
  • एलाइट पैकेज १२,९०० रुपए
  • हर्बल उत्पाद  ८५९०

इन उत्पादों से एक सीट खरीदना naswiz में बंधनकारक होता है। आपको एक सीट खरीदना ही होगा। 

तर्कपूर्ण दृष्टि से देखें तो naswiz के उत्पाद किसी रूप में किफायती नहीं है। एक सामान्य व्यक्ति इन्हे खरीद ही नहीं सकता। एक सामान्य व्यक्ति की आय उत्पादों की कीमत से भी कम ही होती है। आप कंपनी के उत्पादों का प्रयोग सामान्य जीवन में तो कर ही नहीं सकते। 

रही बात उत्पादों के गुणवत्ता की। तो क्या आपको सच में लगता है एक बाजार रिटेल उत्पादों से ये बेहतर होंगे?

तो आपका भ्रम में तोड़ देता हूं। इस उत्पादों की गुणवत्ता बाजार के समान्य उत्पादों जितनी ही होती है। उन उत्पादों से इन्हे बेहतर कहना गलत है।

बात करते है naswiz का प्रोडक्ट ट्राउजर्स और शर्ट्स के से को। इस सीट में आपको ३ ट्राउजर्स और ३ शर्ट्स मिलते है। जिसके लिए आपको १४,७२० देने पड़ते है। इस राशि में जीएसटी अलग से लगता है। अर्थात १६००० से अधिक इस सेट की कीमत हो जाती है। 

अब रिटेल बाजार में यही उत्पाद आपको सामान्य गुणवत्ता ४००० रुपए से लेकर प्रीमियम गुणवत्ता ₹९००० तक मिल जाएगी। कोई भी होशियार व्यक्ति इस प्रकार अपना पैसे व्यर्थ तो नहीं गवाएगा।

Naswiz Business Income ( कितने पैसे कमा सकते है?)

Naswiz कंपनी में आपको प्रत्येक २ व्यक्ति के ₹१००० आपको दिए जाते है। अर्थात प्रति व्यक्ति आपकी आय ₹५०० होती है। 

इस प्रकार जब आप ७ लेवल का नेटवर्क बनाते है और २५६ लोगो को कंपनी से जोड़ते है। तब जाकर आपको १ लाख २७ हजार की कमाई होगी। कंपनी से करीबन आज ५-१० लाख लोग जुड़े हुए है। 

इसका सीधा अर्थ ये है कि आपको अगले ७ लेवल जुड़ने में काफी मेहनत करनी होगी। क्योंकि पहले १०-१२ साल में केवल ५-१० लाख लोग जुड़े हुए है। अर्थात ७ लेवल टीम बनाने में आपको कई बरस लग जाएंगे। 

यह कंपनी iit को क्रैक करने से भी ज्यादा मुश्किल है।

Naswiz कंपनी से जुड़े या नहीं?

तो इस आर्टिकल से अपने naswiz business के मेरे में जान लिया होगा। अब कंपनी से जुड़ने का निर्णय पूर्ण रूप से आपका है। 

अगर आपको डायरेक्ट सेलिंग की इच्छा नहीं है। परंतु आपको नेटवर्क मार्केटिंग में रुचि है। तो आप इस कंपनी से जरूर जुड़ने का निर्णय ले। 

परंतु इस कंपनी के उत्पादों को आप नित्य रूप से इस्तमाल नहीं कर सकते। इसी के साथ साथ, लोगो को महंगे उत्पाद खरीदने के लिए मनाना काफी मुश्किल है। इसी वजह से लोगो को कंपनी से जोड़ने में apkonkafi दिक्कतें आने वाली है। 

Naswiz Business Review 

इस पोस्ट के अंत में हम आपको पूरे पोस्ट का सारांश बरा रहे है। जिससे आपको निर्णय लेने में आसानी हो।

Naswiz Business के फायदे (बेनिफिट्स)

  • कंपनी का बाइनरी प्लान जो सिर्फ लोगो के जुड़ने पे पैसे देता है। 
  • पुनर्खरीद की कोई आवश्यकता नहीं होती। आपका प्लान हमेशा सक्रिय रहता है।
  • सोनू शर्मा भी कंपनी के प्रचारक रह चुके है।
  • डायरेक्ट सेलिंग का कोई भाग नहीं होता।

Naswiz Business के नुकसान

Naswiz बिजनेस प्लान के बेनिफिट्स के साथ नुकसान भी है। 

  • अगर आपके naswiz income plan से कोई टीम का सदस्य छोड़ जाता है तो आपको दिक्कत हो सकती है। 
  • डायरेक्ट सेलिंग ना होने के कारण कंपनी के उत्पादों की गुणवत्ता कम हो सकती है। 

निष्कर्ष

तो इस प्रकार हमने जाना naswiz income plan के बारे में। आशा करता हूं कि ये आपको पसंद आती होगी। 

अगर इस लिस्ट से आपको मदद हुई हो तो इसे जरूर शेयर करिए। 

क्या आपको naswiz पसंद है?

कमेंट करके जरूर बताइए।

 

मैं एक नेटवर्क मार्केटर का जानकार है। नेटवर्क मार्केटिंग के साथ साथ ब्लॉग्गिंग भी करता हूँ। mlmjankari ब्लॉग पे मैं ही सरे पोस्ट लिखता हूँ। आप मुझे ट्विटर पे कनेक्ट भी कर सकते है। इसके सिवा, मैं nft लवर भी हु। nft और क्रिपटो कोइन्स की बाते मुझे पसन्द है।
Leave a comment