Modicare एक उत्पाद डायरेक्ट सेलिंग से बेचने वाली कंपनी है। कंपनी भारत में काफी तेजी से फ़ैल चुकी है। Modicare कंपनी अपने azadi plan के लिए भी प्रसिद्ध है। कई सारे डायरेक्ट सेलर्स कंपनी से जुड़ चुके है। और modicare plan का फायदा उठा रहे है। तो आज हम इस पोस्ट से जानेंगे, की आखिर modicare business plan के बारे में जानेंगे।
इसी के साथ साथ हम ये भी जानेंगे।
- मोदिकेयर से कैसे जुड़े (how to join)
- Modicare registration fees
- Director income
- Modicare कंपनी क्या है?
- मोड़िकेयर ऐप
तो चलिए शुरू करते है।
Modicare क्या है?
वैसे तो आपको पता ही होगा Modicare एक नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी है। कंपनी जा शुरुवात समीर मोदी जी द्वारा १९९६ में की गई। कंपनी का मुख्य उद्देश्य भारत के लोगो को आर्थिक स्वतंत्रता देना है। Modicare कंपनी IDSA (भारतीय डायरेक्ट सेलिंग एसोसिएशन) की भी सदस्य है। अर्थात modicare कंपनी IDSA के दिशािर्देशों का पालन करती हैं ।
Modicare कंपनी history
Modicare कंपनी की शुरुवात समीर मोदी जी ने कि थी। उनको Modicare कंपनी को फ़ैलाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ीं। उनका सपना है कि पूरे भारत के लोगो को आर्थिक आजादी प्रदान करना।
अपने इसी सपने को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने Modicare कंपनी पे बड़ी मेहनत और इसे पूरे भारत भर में फैलाया। उनकी इसी लगन के कारण आज Modicare कंपनी ५०,००० से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटर्स को सेवा देती है। समय के साथ डिस्ट्रीब्यूटर्स की संख्या भी बढ़ रही है। Modicare business plan से कंपनी ने कई डिस्ट्रीब्यूटर्स के भविष्य को बदल दिया है।
मोड़ीकेयर रियल है या फेक? (Modicare Real or Fake)
Modicare एक रियल कंपनी है। IDSA की सदस्य होने के कारण आप modicare पे आंख बंद करके विश्वास कर सकते है। इसी के साथ साथ, Modicare कंपनी भारतीय सरकार से पंचिकृत भी हैं । Modicare company legal documents भी उपलब्ध है।
Modicare Legal documents ( Modicare लीगल डॉक्युमेंट्स)
मॉडिकेयर लीगल डॉक्युमेंट्स आप यहां से प्राप्त कर सकते है। कंपनी ने अपने सारे सरकारी दस्तावेज़ यहां अपलोड करके रखे है। Modicare company हमारी टॉप १० डायरेक्ट सेलिंग कंपनी का भी भाग है।
Modicare company registration and registration fees
Modicare company कोई registration फीस चार्ज नहीं करती। अर्थात modicare कंपनी से जुड़ना पूर्ण रूप से मुफ्त है। आपको कंपनी से जुड़ने के बाद कुछ उत्पादों की ख़रीद करना अनिवार्य हो सकता है। इसके बारे में आप modicare रजिस्ट्रेशन पेज से जान सकते है। Modicare कंपनी से जुड़ने के लिए आपको एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना पड़ेगा। रजिस्ट्रेशन फॉर्म ऑफिशयल वेबसाइट पेे ‘ become a consultant’
- पे क्लिक करते ही खुलेगा। इसके लिए आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे सरकारी दस्तावेज़ लगेंगे।
- इसी के साथ साथ, आपका १८ वर्ष आयु से ज्यादा होना आवश्यक है।
- इस प्रक्रिया के लिए आप modicare कंसल्टेंट (डायरेक्ट सेलर) की मदद भी ले सकते है।
Modicare products (Modicare के उत्पाद)
Modicare company कई सारे उत्पादों का उत्पादन करती है। इसी वजह से कंपनी के प्रोडक्ट्स की सूची काफी लंबी है। इसके सिवा, कंपनी अपने उत्पादों को और उन्नत बनाने के लिए रिसर्च और डेवलपमेंट पे भी खर्चा करती है। Modicare उत्पादों की पूरी सूची mrp, बीवी और pv के साथ हमने दी है। उस आप यहां से पढ़ सकते है। Modicare कंपनी अपने new products की जानकारी अपने कैटलॉग से प्रसारित करती है। इस कैटलॉग से अपडेटेड जानकारी हमने आपको modicare प्रोडक्ट्स की सूची में दे रखी है।
कंपनी के उत्पाद मुख्य रूप से ४ श्रेणियों मै होते है। इनका उत्पादन और पैकिंग बाजार की गुणवत्ता का होता है। परंतु, हमने यह पाया की कंपनी के उत्पाद बाजार के अन्य नेटवर्क मार्केटिंग उत्पादों से किफायती है।
- पोषण और शरीर का स्वास्थ्य
- व्यक्तिगत देखभाल और सौंदर्य
- घरेलू देखभाल
- कपड़ों की देखभाल
अर्थात, कंपनी कई सारे उत्पादों का निर्माण करती है जिसमें, स्वास्थ्य और पोषण, स्किन केयर, हेयर केयर, एग्रीकल्चर, कोस्मेक्टिस इत्यादि का समावेश है।
Modicare Business plan (Modicare से पैसे कैसे कमाए)
Modicare business plan में पैसे कमाने के दो तरीके होते है।
- उत्पाद बेचना
- रिक्रूटमेंट करना
Modicare business plan से पैसे कमाने के तरीके का विश्लेषण।
-
उत्पाद बेचना
Modicare कंपनी द्वारा निर्मित उत्पादों को बेचकर आप अच्छी कमाई कर सकते है। इसके लिए आपको Modicare कंपनी से कंसल्टेंट यानी डायरेक्ट सेलर के रूप में जुड़ना होगा। इसके बाद आपको Modicare के प्रोडक्ट्स कम कीमत अर्थात डिस्काउंट पे मिलेंगे। इस कम कीमत को DP कहा जाता है।
उदहारण।
अगर Modicare के एक उत्पाद की कीमत ५००₹ है। तो वह उत्पाद कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर होने के कारण आपको ४५०₹ में मिलेंगे। इस उत्पाद को खरीदकर आप MRP (उत्पाद की असली कीमत ) पे बेच सकते है। इससे आपको नफा होगा।
इस कार्य से प्राप्त आय को रिटेल इनकम भी कहा जाता है।
-
रिक्रूटमेंट
रिक्रूटमेंट का अर्थ है अपनी डाउन लाइन में लोगो को शामिल करना। आपको Modicare कंपनी से लोगो को जोड़ना होगा।
अब इससे आपको इनकम कैसे होगी?
जब आपकी डाउनलाइन का कोई भी व्यक्ति Modicare से उत्पादों की खरीद करेगा तो आपको इनकम होगी। प्रोडक्ट्स की बिक्री से होने वाले लाभ को कंपनी इस प्रकार अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स में बांट देती है। डाउनलाइन से होने वाली इनकम निष्क्रिय आय होती है। जब आपकी डाउनलाइन के डाउनलाइन में ख़रीद होगी तब भी आपको इनकम होगी। मगर ध्यान रखिए आपको इनकम सिर्फ उत्पाद की बिक्री पर होगी। सिर्फ कंपनी में लोगो को जोड़ना काफी नहीं है।
Modicare Business income plan
Modicare marketing plan में कुल १० प्रकार की इनकम होती है। इन १० प्रकार के इनकम को समझने हेतु आपको २ संकल्पनाएं समझनी पड़ेंगी। – Bv और Pv
Meaning Of PV and BV in Modicare
Modicare income plan को समझने हेतु यह दो संकल्पनाएं समजना अनिवार्य है। Modicare business plan से आपकी इनकम निश्चित करने में इन संकल्पनाओं का प्रयोग होता है। Bv का अर्थ है बिजनेस वॉल्यूम और PV का अर्थ है प्वाइंट वैल्यू।
Modicare प्लान की यह दो मुद्राएं है। १ पीवी करीब २७ बीवी के बराबर होती है। प्रत्येक उत्पाद के लिए यह तो मुद्राएं निश्चित होती है।
अब इसका उपयोग कैसे किया जाता है?
PV का उपयोग डिस्ट्रीब्यूटर या डायरेक्ट सेलर की लेवल तय करने के लिए होता है। और BV का उपयोग डिस्ट्रीब्यूटर का मेहनताना निश्चित करने के लिए होता है। अर्थात, PV से आपको एक लेवल का डिस्ट्रीब्यूटर का पद मिलेगा। और BV से आपको धन राशि प्राप्त होगी।
तो चलिए अब Modicare इनकम प्लान को समझते है।
Modicare प्लान में कुल १० प्रकार की इनकम होती है। हर एक इनकम को पाने के लिए अलग लग शर्तें होती है। आपकी मेहनत के अनुसार आपको वह इनकम प्राप्त होगी।
- सेविंग्स ऑन कंसम्पशन Up to 20%
- रिटेल नफा Up to 20%
- accumulative परफॉरमेंस बोनस 7% – 16%
- डायरेक्टर बोनस पूल 4%
- टीम बिल्डर बोनस पूल14%
- अटूट बंधन बोनस पूल 2%
- लीडरशिप बोनस पूल बोनस 15%
- ड्रीम व्हीकल बोनस पूल 5%
- ड्रीम ट्रेवल बोनस पूल 3%
- ड्रीम होम बोनस पूल 3%
सेविंग ऑन कंजप्शन
Modicare प्लान की पहली इनकम है सेविंग ऑन कंजप्शन। जिसका अर्थ उपयोग पे बचत होती है। डिस्ट्रीब्यूटर के नाते आपको Modicare के उत्पाद कम दाम पे मिलते है। इससे आपकी बचत होती है। इस बचत को Modicare ने एक इनकम की तरह दिखाया है।
रिटेल प्रॉफिट
डिस्ट्रीब्यूटर के नाते आपको Modicare के उत्पाद कम दाम पे मिलते है। जब आप आगे यह उत्पाद MRP पे बेचते है तो आपको जो लाभ होता है। उसे रिटेल प्रॉफिट कहा जाता है। रिटेल प्रॉफिट Modicare प्लान की एक इनकम है।
लगभग रिटेल प्रॉफिट और सेविंग ऑन कंजप्शन एक ही चीज होती है।
Accumulative परफॉर्मेंस बोनस
Cumulative PV पे मिलते वाले परफॉर्मेंस बोनस को accumulative परफॉर्मेंस बोनस कहा जाता है। आपने और आपकी टीम द्वारा की गई खरीददारी से यह निर्धारित किया जाता है। आपके कुल BV टर्नओवर के अनुसार आपको ७% से लेकर १६% तक धनराशि प्रदान की जाती है। इस इनकम को समझने के लिए निम्न modicare लेवल चार्ट समझना आवश्यक है।
जब आप modicare कंपनी से जुड़ते है तब आपकी लेवल कंसल्टेंट होती है। इस लेवल पे आपको ७% कमिशन दी जाती है। जब आप ३०१ PV अर्जित कर लेते है तब आपकी लेवल सीनियर कंसल्टेंट बनती हैं । इस लेवल पे आपको १०% कमिशन आदा की जाती है। ऐसे ही जब आप ४००० से ज्यादा पीवी की कमाई कर लेते है तब आपको १६% कमिशन मिलेगी। इस लेवल को Modicare डायरेक्टर कहा जाता है।
Level Of Distributor | % | Accumulative PV (Range) | Accumulative BV (Range)
1 PV= 27 BV |
Consultant | 7 | 1-300 | 27-8126 |
Senior Consultant | 10 | 301-1200 | 8127-32426 |
Assistant Supervisor | 13 | 1201-2700 | 32427-72926 |
Supervisor | 15 | 2701-4000 | 72927-108026 |
Director | 16 | 4001+ | 108027+ |
फास्ट स्टार्ट १०%
Modicare से जुड़ने के पश्यात अगर आप पहले ही महीने में २४० पीवी की कमाई कर लेते है । तो आपको फास्ट स्टार्ट १०% कहा जाता है। इसी के तहत आपको १०% कमिशन दी जाएगी।
डायरेक्टर बोनस (४%)
डायरेक्टर बोनस के पात्र बनने के लिए आपको Modicare कंपनी के डायरेक्ट लेवल पे पहुंचना होगा। Modicare business plan के अनुसार कंपनी डायरेक्टर बोनस दी जाती है।
कंपनी अपने मासिक टर्नओवर की ४% धनराशि का डायरेक्टर बोनस देती है। अर्थात Modicare के सभी डायरेक्टर लेवल डिस्ट्रीब्यूटर्स में यह धनराशि बांटी जाती है। प्रत्येक डायरेक्टर को डायरेक्टर बोनस पाने के लिए २६ पीवी सेल्फ और १२५० पीवी का बिजनेस करना पड़ता है।डायरेक्टर बोनस की गणना निम्न फॉर्मूला से की जाती है।
डायरेक्टर बोनस इंडेक्स =
कंपनी के मासिक पीवी के ४% ÷ महीने में कुल कमाए गए डीबी पॉइंट्स
ध्यान रखिए
- यह इनकम आपने कमाई पीवी के निर्भर होती है।
- आपके प्रदर्शन के अनुसार कंपनी आपको DB पॉइंट्स देती है। यह पॉइंट्स हर महीने बदलते रहते है।
टीम बिल्डिंग बोनस पूल (१४%)
Modicare business plan के अनुसार मिलने वाली पांचवीं इनकम है। यह इनकम सिर्फ सीनियर डायरेक्टर और उससे बड़े पद वाले डिस्ट्रीब्यूटर्स को ही दी जाती है। कंपनी के कुल टर्नओवर का १४% टीम बिल्डर बोनस के लिए दिया जाता है। यह इनकम ९ जेनरेशन तक दी जाती है। नीचे दिए हुए टेबल से आप टीम बिल्डर बोनस को समझ सकते है।
टीम बिल्डर बोनस की गणना निम्न फॉर्मूला से को जाती है।
टीम बिल्डर बोनस =
कंपनी के मासिक टर्नओवर का १४% ÷ उसी महीने में अर्जित TBB पॉइंट्स (पीवी पॉइंट्स)

ध्यान दे,
- ऊपर दिए हुए फॉर्मूला में,TBB पॉइंट्स का अर्थ पीवी पॉइंट्स ही है।
लीडरशिप प्रोडक्टिविटी बोनस
Modicare plan का लीडरशिप बोनस पाने के लिए २ शर्तें है।
- आपको सीनियर डायरेक्टर लेवल का डिस्ट्रीब्यूटर बनना होगा।
- आपके किसी भी एक डाउन लाइन में ३६०० पीवी का टर्नओवर या बिजनेस होना अनिवार्य है।
अगर यह २ शर्तें आप पार कर लेते है तो अब लीडरशिप प्रोडक्टिविटी बोनस के पात्र बन जाते है।
लीडरशिप बोनस को निम्न फॉर्मूला से निकला जाता है।
लीडरशिप प्रोडक्टिविटी बोनस =
कंपनी का १५% PV टर्नओवर ÷ उसी महीने के एकत्रित LPB पॉइंट्स।
- LBP पॉइंट्स अपने कमाए पीवी पॉइंट्स पे ही निर्भर होते है। इनकी गणना आपके डाउन लाइन में हुए बिजनेस के आधार पे की जाती है।
ड्रीम ट्रैवल बोनस
ड्रीम ट्रैवल बोनस आपको विदेशो में घूमने के लिए दिया जाता है। कंपनी अपने मासिक पीवी टर्नओवर का ३% हिस्सा इसके लिए रखती है। इस इनकम को प्राप्त करने के लिए आपको लगातार ३ महीने सीनियर डायरेक्टर या उससे ऊपर के पद पे रहना होगा।
ड्रीम ट्रैवल बोनस की गणना निम्न फार्मूले से होती है।
ड्रीम ट्रैवल बोनस =
कंपनी के मासिक पीवी का ३% ÷ उसी महीने के ५ जेनरेशन एकत्रित TBB पॉइंट्स।
यह बोनस कंपनी अपने पास रखती हैं।
और जब कंपनी ट्रिप जारी करती है तो उसका लाभ आपको दिया जाता है।
ड्रीम व्हेकिल बोनस
क्या आपको भी बड़ी गाडियां पसंद है?
तो यह modicare plan बोनस आपके लिए है। ड्रीम व्हेकिल बोनस आपको ३% कंपनी के मासिक टर्नओवर पे प्रदान किया जाता है।
किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर को यह बोनस १ लाख रुपए तक ही दिया जाता है। इससे कम से कम ५०,००० की बाइक खरीदना बंधंनकारक होता है।
ड्रीम व्हेकिल बोनस पाने कि शर्तें
- सीनियर डायरेक्टर और उसके ऊपर का पद ३ महीने तक होना।
- टीम बिल्डर बोनस के पात्र होना।
ड्रीम व्हेकिल बोनस निम्न फॉर्मूला से निकला जाता है।
कंपनी के कुल मासिक पीवी का ३% ÷ मौजूदा महीने के कुल टीबीबी पॉइंट्स
ड्रीम हाउस बोनस
घर बनाना है?
Modicare business plan आपके साथ है। ड्रीम हाउस बोनस प्राप्त करने के २ शर्तें होती है।
- इसके लिए आपको qualified presidential director level पे ३ महीने विराजमान होना अनिवार्य है।
- इसके के साथ साथ, आपको टीम बिल्डर बोनस के भी पात्र होना चाहिए।
ड्रीम हाउस बोनस की मासिक सीमा १,२०,००० होती है। ड्रीम हाउस बोनस निम्न फॉर्मूला से निकाला जाता है।
ड्रीम हाउस बोनस =
कंपनी के कुल मासिक पीवी का ३% ÷ करंट महीने के एकत्रित TBB पॉइंट्स।
अटूट बंधन बोनस पूल (२%)
Modicare business plan की अंतिम इनकम है अटूट बंधन बोनस। यह इनकम न्यू modicare azadi plan में जोड़ा गया है।
यह इनकम प्राप्त करने के लिए २ शर्तें होती है।
- आपको क्राउन डायरेक्टर लेवल या उससे ऊपर होना अनिवार्य है।
- इसके के साथ साथ आपको, tbb बोनस के भी पात्र होना अनिवार्य है।
अटूट बोनस में कंपनी अपने मासिक टर्नओवर का २% हिस्सा प्रदान करती है। इसकी गणना निम्न फॉर्मूला से की जाती है।
अटूट बंधन बोनस
= कंपनी के मासिक टर्नओवर का २% हिस्सा ÷ करंट महीने के एकत्रित TBB पॉइंट्स
Modicare company benefits
- Modicare company आपको कंपनी का ब्रांड एम्बेसेडोर मानती है। इसी वजह से आपके स्वास्थ्य का तथा आर्थिक परिस्थितियों का ख्याल वे रखते है। इसके लिए वे अच्छे गुणवत्ता के उत्पाद और बिजनेस प्लान का निर्माण करते है।
- कंपनी के सारे अपलाइन काफी helpful होते है ।
- Modicare के उत्पाद काफी किफायती और सेहदमंद होते है।
- Modicare कंपनी समय समय पर आपको प्रशिक्षण देती है। जिससे आपका बिजनेस तेजी से बढ़ता है।
- Modicare बिजनेस आपको समय की आजादी, स्वस्थ जीवन,सामाजिक सम्मान और सुरक्षा देता है।
Modicare head office
5, Community Center, New Friends Colony, New Delhi, Delhi 110025
Modicare customer care
Azadi Call Centre All-India number :- 0124-6912900
Modicare logo
Modicare company profile
CIN – U72200DL1973PLC110617
Date of Incorporation – 12 Jul, 1973
Status – Active
Modicare Website: https://www.modicare.com/
Modicare App
मोदीकेयर ऍप आप यहाँ से डाउनलोड कर सकते है।
निष्कर्ष
आशा करता हूं कि इस पोस्ट से आपको Modicare business plan की पूरी जानकारी प्राप्त हो चुकी होगी। इसका प्रयोग कर आप modicare कंपनी में काफी सफलता प्राप्त करेंगे।
इस पोस्ट को अपने दोस्त से साझा कीजिए। और modicare business plan को उन्हीं भी समझाएं।