Mi Lifestyle एक काफी बड़ी नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी है। यह पूरे भारत भर में फैली हुई है। पर क्या mi lifestyle business plan fake है?
आज हम mi lifestyle plan २०२२ के बारे में बात करेंगे।
इसी के साथ साथ आप जानेंगे
- Mi Lifestyle joining fees
- Mi lifestyle income plan
- Mi lifestyle company details
- Mi lifestyle ki rank
इसी के साथ साथ mi lifestyle कंपनी रैंक के बारे में भी जानेंगे।
Mi lifestyle Kya hai? मी लाइफस्टाइल क्या है?
Mi lifestyle private limited एक काफी बड़ी नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी है। कंपनी की शुरुवात २०१३ के अगस्त महीने में हुई थी। Mi lifestyle कंपनी MCA के अन्तर्गत तमिलनाडु के चेन्नई शहर में पांचिकृत है। Mi lifestyle कंपनी FDSA (फेडरेशन ऑफ डायरेक्ट सेलिंग) की सदस्य भी है। विठोबा सुरेश और मोहम्मद जव्हार mi lifestyle के डायरेक्टर है।
Mi lifestyle कहा है?
Mi lifestyle की जानकारी (Mi Lifestyle Company Profile)
एडड्रेस :- नो. २५ २ री मंज़िल, लैंको हाउस, G.N
चेट्टे रोड, टी.नगर चेन्नई-६०००१७
फोन – 011 4770 9943
ईमेल पता – [email protected]
वेबसाइट – www.milifestylemarketing.com
Mi lifestyle कंपनी एक भारतीय कंपनी है जो आज २० से ज्यादा देशों में कार्यरत होने की कगार पर है। अर्थात, mi lifestyle एक काफी अच्छी डायरेक्ट सेलिंग कंपनी है। जिससे जुड़कर आप एक अच्छा नेटवर्क मार्केटिंग कैरियर बना सकते है।
Mi lifestyle joining fees
MI lifestyle से जुड़ने के लिए आपको कंपनी का डायरेक्ट सेलर बनाना पड़ेगा। कंपनी का डायरेक्ट सेलर बनने की विधि हमने आगे दी है। Mi lifestyle के सेंटर आजकल भारत के हर डिस्ट्रिक्ट में पाए जाते है। सेंटर की कुल संख्या ४५० से ज्यादा हो चुकी है।
Mi lifestyle से जुड़ने के लिए आपको कोई joining fees का भुकतान नहीं करना पड़ता। अर्थ विनामुल्या आप mi lifestyle से जुड़ सकते है। परंतु जुड़ने के बाद आपको एक ठराविक धन राशि के उत्पाद खरीदने होंगे। जो हमने आगे mi lifestyle registration में बताए है। अर्थात, आपको mi lifestyle plan के दिशानिर्देशों का पालन करना है। और अपना काम joining fees की चिंता किए बगैर करना है।
Mi lifestyle registration- Mi lifestyle distributor kaise bane
तो आपको mi lifestyle कंपनी से जुड़ना है? चलिए जानते है कंपनी से कैसे जुड़ सकते है।
मी लाइफस्टाइल कंपनी से जुड़ने के २ तरीके है।
- Mi lifestyle बिजनेस एसोसिएट से मिलकर
- Mi lifesyle ऑफिशियल वेबसाइट से
mi lifestyle से डायरेक्ट सेलर के तौर पर जुड़ने के लिए आपको एक फॉर्म भरना पड़ेगा। इस फॉर्म को ‘ डिस्ट्रीब्यूटर एप्लिकेशन फॉर्म ‘ कहा जाता है। इस फॉर्म को भरने के लिए आपको स्पॉन्सर की आईडी और नाम की जरूरत होगी। जो आप किसी भी पहले से जुड़े मी लाइफस्टाइल डायरेक्ट सेलर से प्राप्त कर सकते है।
इसी के साथ साथ, आपको कुछ और दस्तावेजो की जरूरत पड़ेगी।
- सरकारी बैंक में खाता
- नॉमिनी की जानकारी
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
Mi lifestyle से जुड़ने के लिए आपको १८ साल का होना अनिवार्य है। इस प्रकार आप mi lifestyle में सहभागी हो सकते है। इसके सिवा, कंपनी से जुड़ने के बाद आपको कुछ उत्पाद खरीदने होंगे।
Mi Lifestyle login
Mi lifestyle में लॉगिन करने के लिए आप मी लाइफस्टाइल कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के लॉगिन पेज का उपयोग कर सकते है। Mi lifestyle plan लॉगिन पेज लिंक। यहाँ यूजरनाम और पासवर्ड डाल दीजियेगा।
Mi lifestyle business plan
Mi lifestyle कंपनी एक हाइब्रिड plan पे काम करती है। कंपनी से आपको डायरेक्ट सेलर के रूप में जुड़ना होता है। कंपनी से जुड़ने के बाद आप अपना काम शुरू कर सकते है।
Mi lifestyle plan के तहत आप २ तरीको से कमाई कर सकते है।
- लोग जोड़ना
- उत्पाद बेचना
आपको अपनी डाउनलाइन में लोगो को जोड़ना है। इससे आपकी टीम का विस्तार होगा। टीम बढ़ने के कारण कुल ख़रीद फरोख्त में वृद्धि होगी। उत्पाद बेचने से आपको अच्छे इनकम जरूर होगी। परंतु, जब आपकी टीम बड़ी होती है तब आप कम समय कार्य करके भी अच्छी मात्रा में उत्पाद बेच सकते है। Mi lifestyle plan आपको बिक्री की गए उत्पादों की कीमत के ७५% BV आदा करता है। और इन BV के १२% आपको धन राशि (इनकम) के रुप में दिए जाएंगे।
उदहारण।
अगर आपने १००००० रुपए के उत्पादों की बिक्री की तो आपको १००००० रुपए के ७५% अर्थात ७५००० BV दिए जाएंगे। अब ७५००० Bv के १२ प्रतिशत, यानी ₹९००० की कुल कमाई आपको होगी।
Mi lifestyle में bv क्या होता है?
BV का अर्थ है बिजनेस वॉल्यूम। यह एक प्रकार का चलन है। जब आप कोई उत्पाद खरीदते है या किसी और को बेचते है तो mi lifestyle आपके कुछ पॉइंट्स देती है। इन पॉइंट्स को बिजनेस वॉल्यूम कहा जाता है। इन पॉइंट्स के आधार पर आपकी इनकम निर्धारित होती है। उत्पाद की कीमत के ७५% तक आपको बिजनेस वॉल्यूम दिए जाते है। जितने ज्यादा BV आप अर्जित करेंगे उतनी ज्यादा इनकम आप कमाएंगे।
आखिर में कमाए गए BV को राष्ट्रीय चलन में परावर्तित किया जाता है।
Mi lifestyle income plan
Mi lifestyle plan में ९ प्रकार की इनकम होती है। चलिए इसके बारे में भी जानते है।
- रिटेल प्रॉफिट (Retail Profit)
- सेल्स टर्नओवर बोनस (Sales turnover bonus)
- परफॉर्मेंस बोनस (performance bonus)
- स्टार परफॉर्मेंस बोनस (star performance bonus)
- रैंक इनकम (Rank income)
- लॉयल्टी बोनस (loyalty bonus)
- रॉयल्टी इनकम (royalty income)
- एनटीसी बोनस (NTC bonus)
- अवॉर्ड्स और रिवार्ड्स (अवॉर्ड्स और रिवार्ड्स)
Mi lifestyle income plan में आपको ९ प्रकार का कमिशन आदा होती है। प्रत्येक प्रकार का कमिशन अर्जित करने के लिए mi lifestyle के निर्देशनों का आपको पालन करना होगा।
१) रिटेल प्रॉफिट
जब आप mi lifestyle कंपनी के डायरेक्ट सेलर बनाते है, तब आपके उत्पाद विशेष दर पे मिलते है। इस विशेष दर को DP (डिस्ट्रीब्यूटर्स प्राइस) कहते है। यह DP प्रोडक्ट्स की MRP से कम होती है। Mi lifestyle आपको १०-५०% डिस्काउंट DP के माध्यम से देती है। इस प्रकार आप उत्पाद DP पे खरीदकर MRP पे बेचकर प्रॉफिट कमा सकते है।
इस प्रॉफिट को रिटेल प्रॉफिट कहा जाता है। रिटेल प्रॉफिट mi lifestyle plan से मिलने वाली पहली इनकम है।
२) सेल्स टर्नओवर बोनस
सेल्स प्रॉफिट या सेल्स टर्नओवर बोनस mi lifestyle income की दूसरी इनकम है। इसको समझने के लिए आपको BV के बारे में समझना आवश्यक है। यह संकल्पना हमने आपको पहले ही समझा दी है। संक्षेप में बताए तो BV एक mi lifestyle की मुद्रा है। जिसे बाद में भारत के चलन रुपए में परावर्तित किया जाता है। जब आप या आपकी टीम कोई भी उत्पाद की बिक्री करती है। तो बेचे हुए उत्पाद के ७५% आपको BV दिए जाते है।
इन कमाए हुए BV के १२% आपकी इनकम होती है।BV को धनराशि में परावर्तित करने से पहले डाउनलाइन कि मैचिंग की जाती है।
उदाहरण
विनेश की डाउनलाइन में २ लोग है। लेफ्ट साइड पे मनोज और राईट साइड पे विराज। अगर लेफ्ट साइड से विनेश को २०,००० BV की कमाई हुई और राईट साइड से १५,००० BV। तो विनेश को १५००० BV की धनराशि १२% से आदा की जाएगी। लेफ्ट साइड के बचे हुए ५००० BV की गणना अगले महीने की जाएगी।
३) परफॉर्मेंस बोनस
Mi lifestyle में मिलने वाली तीसरी इनकम परफॉर्मेंस बोनस है। इस इनकम की धनराशि mi lifestyle की कुल बिक्री के १.५% होती है। यह १.५% धनराशि कंपनी अपने परफॉर्मेंस बोनस अचीवर्स में बाट देती है। इस बोनस को प्राप्त करने के पात्र बनाने के लिए आपको १ लाख BV की मैचिंग करना आवश्यक है।डिस्ट्रीब्यूटर के रैंक के हिसाब से परफॉर्मेंस बोनस की criteria अलग अलग होती है।
Mi Lifestyle परफॉरमेंस बोनस टेबल।
४) स्टार परफॉर्मेंस इनकम
MI Lifestyle की चौथी इनकम है स्टार परफॉर्मेंस इनकम। इस इनकम को प्राप्त करने के लिए आपको काफी बड़ी लेवल का डिस्ट्रीब्यूटर बनना होगा। क्योंकि यह इनकम सिर्फ एमरल्ड, गोल्ड और प्लैटिनम डिस्ट्रीब्यूटर को ही दिया जाता है। स्टार परफॉर्मेंस फंड का निर्माण करने के लिए कंपनी अपने टर्नओवर का ०.५% भाग का इस्तमाल करती है।
इस फंड को Mi Lifestyle कंपनी एमरल्ड डिस्ट्रीब्यूटर को ४०%, गोल्ड में ३०% और प्लैटिनम में ३०% इस प्रकार बात देती है।
Sr. No |
Rank |
MIN. BV From Branch 1 |
MIN. BV From Branch 2 |
MIN. BV From Branch 3 |
MIN. BV From Branch 4 |
1 |
Emerald Director |
2 Lakh BV |
2 Lakh BV |
1 Lakh BV |
1 Lakh BV |
2 |
Gold Director |
4 Lakh BV |
4 Lakh BV |
2 Lakh BV |
2 Lakh BV |
3 |
Platinum Director |
8 Lakh BV |
8 Lakh BV |
4 Lakh BV |
4 Lakh BV |
Mi Lifestyle स्टार परफॉरमेंस बोनस टेबल।
५) रैंक इनकम
Mi lifestyle plan में मैचिंग BV के अनुसार आपको रैंक दी जाती है। इस रैंक के तहत mi lifestyle अपने टर्नओवर का कुछ प्रतिशत पात्र डिस्ट्रीब्यूटर्स में बांट देती है। रैंक इनकम, रैंक से साथ बढ़ती जाती है। रैंक इनकम के लिए पात्र होने हेतु आपको सिल्वर डिस्ट्रीब्यूटर होना आवश्यक है। सिल्वर डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के लिए २.५ लाख मैचिंग bv की जरूरत होती है।
Mi Lifestyle रैंक इनकम टेबल।
६) लॉयल्टी बोनस
Mi lifestyle income plan की छटी इनकम है लॉयल्टी बोनस। इस इनकम को प्राप्त करने के लिए डाउन लाइन में ३ लेग की आवश्यकता होती है। डाउन लाइन में हुए repurchase की मैचिंग पर यह इनकम दी जाती है।
उदाहरण
अगर आप लेग १ में ५०० Bv की कमाई करते है। और लेग २ में आपको ७०० bv की कमाई होती है। तो मैचिंग के आधार पर आपको ५०० bv की धनराशि आदा की जाएगी। लॉयल्टी बोनस केवल पात्र डिस्ट्रीब्यूटर्स को ही बांटी जाती है।
नीचे दिए गए चार्ट से आप लॉयल्टी बोनस के लिए आवश्यक मैचिंग और मैचिंग के बाद मिलने वाले रुपयों की कीमत देख सकते है।
उदाहरण
DTC लेवल पे एक कार्यरत डिस्ट्रीब्यूटर है। जैसे कि आप चार्ट में देख सकते है, इस इनकम की पात्रता के लिए ३ लेग होना आवश्यक है।
तो मान लीजिए DTC डिस्ट्रीब्यूटर के नीचे ए, बी और सी ३ लेग मौजूद है। लेग ए और लेग बी को organization १ में रखा जाएगा। और लेग सी को organization २ में रखा जाएगा। इन्हे ग्रुप्स भी कहां जाता है। अब DTC लेवल पे २०,००० bv की repurchase मैचिंग होना जरूरी है। इसी के साथ साथ, लेग ३ में ४००० bv की मैचिंग होना जरूरी है तब जाकर कहीं आपको ₹ ५०००/- की इनकम होगी।
एमरल्ड डिस्ट्रीब्यूटर लेवल से पहले लेग ३ तक पुनर्खरीद मैचिंग की जाती है। लेकिन उसके बाद लेग ३ और लेग ४ की गणना इनकम को निर्धारित करने के लिए ली जाती है।
अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा तो कोई बात नहीं, कंपनी से जुड़ने के कुछ दिन बाद आपको mi lifestyle plan पूर्ण रूप से समझ आ जाएगा।
७) रॉयल्टी इनकम
रॉयल्टी इनकम मी लाइफस्टाइल द्वारा दी जाने वाली ७ वी इनकम है। इस इनकम को अर्जित करने के लिए आपको डायमंड लेवल डिस्ट्रीब्यूटर बनाना पड़ेगा।
डायमंड लेवल के पश्यात मिलने वाली यह इनकम है। कंपनी के वार्षिक टर्नओवर का कुछ हिस्सा इसके लिए उपयोग में लाया जाता है। इनकम के रूप में पात्र डिस्ट्रीब्यूटर्स को कुल धनराशि समान हिस्सों में बांटी जाती है।
८) NTC बोनस
एनटीसी बोनस केवल नेशनल टीम कोऑर्डिनेटर को ही मिलता है। नेशनल टीम कोऑर्डिनेटर लेवल पर पहुंचने के लिए आपको ऑर्गनाइजेशन १ और ऑर्गनाइजेशन २ में, २ करोड़ bv की मैचिंग करनी होगी। इसी के साथ साथ, आपको २५% bv पुनर्खरीद भी हासिल करना होगा।
९) अवॉर्ड्स और रिवार्ड्स
Mi lifestyle plan २०२२ के तहत कंपनी कई सारे अवॉर्ड्स और रिवार्ड्स निकलती रहती है। यह अवॉर्ड्स डिस्ट्रीब्यूटर्स को प्रोत्साहित करने के लिए दिए जाते है। इसका प्रमुख उद्देश्य डिस्ट्रीब्यूटर्स को खुश रखना होता है। Mi Lifestyle अवार्ड्स और रिवार्ड्स।
Mi lifestyle में सफलता कैसे प्राप्त होती है?
मी लाइफस्टाइल आपको घर बैठकर बिजनेस करने का अवसर प्रदान करती है। अब इस अवसर को भुनाना आपके हाथ में है। निरंतर प्रयास और एक अच्छा अपलाइन। यह दोनों चीजे आपको mi lifestyle में सफलता प्राप्त करने के लिए पर्याप्त है। अपने परिचय से बातचीत करिए, लोगो से जुड़िए, अपनी बातों को सही ढंग से पेश करिए।
इत्यादि करके आप mi lifestyle में सफल हो सकते है।
Mi lifestyle से जुड़ने के फायदे और नुकसान।
Mi lifestyle नेटवर्क मार्केटिंग का ही भाग है। इसी वजह से नेटवर्क मार्केटिंग के सारे फायदे और नुकसान mi lifestyle के भी फायदे और नुकसान है।
वे आप यह से पढ़ सकते है। इसी के साथ साथ, mi lifestyle का एक बहुत बड़ा फायदा है।
Mi lifestyle के उत्पाद काफी किफायत दाम में उपलब्ध होते है। इन्हे आप खरीदकर बेच सकते है। कंपनी १५-५०% डिस्काउंट आपको प्रदान करती है। पर अगर आप यह उत्पाद बेच नहीं पाए तो? तो आप उत्पाद रिटर्न भी कर सकते है। उत्पादों को रिटर्न करने का समय ३० दिन होता है। परंतु इसके लिए उत्पाद का अच्छी स्थिति में होना आवश्यक है।
Mi lifestyle fake ?
जी बिल्कुल नहीं। Mi lifestyle कोई फेक कंपनी नहीं है। Mi lifestyle FDSA की सदस्य होने के साथ साथ भारतीय सरकार में पंचिकृत कंपनी है। कंपनी ने अपने पूरे कार्यकाल में अपने ऐसोसिएट को मेहनताना आदा किया है। इसीलिए मी लाइफस्टाइल एक real कंपनी है।
Mi lifestyle products list
Mi lifestyle के उत्पाद प्रमुख रूप से ४ श्रेणी में होते है।
- खेती
- स्वास्थ्य
- व्यक्तिगत देखभाल
- होम केयर
Mi lifestyle कंपनी में आपको हर प्रकार की दैनिक उपयोग में आने वाली सामग्री मिलेगी। जैसी की टूथपेस्ट, चाय, फेस वॉश इत्यादि।इनके बारे में आप यहां से पढ़ सकते है।
Mi Lifestyle Legal Documents
Mi Lifestyle की सरे सरकारी दस्तावेज आप यहाँ से प्राप्त कर सकते है। इसी पेज पे आपको मि लाइफस्टाइल का ayush certificate भी मिल जाएगा।
Mi Lifestyle Logo And App

यह लोगो मि लाइफस्टाइल मालमत्ता है। मि लाइफस्टाइल app यह है: डाउनलोड करे।
Mi lifestyle FAQS
Mi lifestyle की शुरुवात किसने की?
Mi lifestyle प्रवीण चंदन द्वारा शुरू किया गया।
Mi lifestyle में कौनसे प्रकार के उत्पाद मिलते है?
Mi lifestyle में कुल चार प्रकार के उत्पाद मिलते है।
- खेती
- स्वास्थ्य
- व्यक्तिगत देखभाल
- होम केयर
Mi lifestyle legal है?
जी बिल्कुल mi लिफेस्टिले पूर्ण रूप से लीगल है।
Mi lifestyle plan से आप कितने पैसे कमा सकते है?
२-३ साल अच्छी मेहनत करके आप मी लाइफस्टाइल से अच्छी धनराशि कमा सकते है।
Mi lifestyle का टर्नओवर कितना है?
२०२० मै मी लाइफस्टाइल का टर्नओवर कुछ ५०० करोड़ रुपए था।
निष्कर्ष
तो यह थी हमारी पोस्ट mi lifestyle business plan के बारे में। आशा करता हूं कि आपको mi lifestyle ka plan समझ में आया होगा। इस पोस्ट को अपने दोस्तो को साझा करके जानकारी का प्रसार करे। धन्यवाद।