डायरेक्ट सेलिंग का आगमन भारत में १९९५ में हुआ। तबसे अबतक डायरेक्ट सेलिंग का काफी विस्तार हो चुका है। आजकल लाखो करोड़ो रुपए का व्यापार डायरेक्ट सेलिंग से होता है। डायरेक्ट सेलिंग को नेटवर्क मार्कटिंग भी कहा जाता है। नेटवर्क मार्केटंग में कई कंपनीज कार्यरत है। इनमे से कौनसी कंपनी चुने ? यह प्रश्न आपको काफी भ्रमित कर सकता है। इसीलिए हमने टॉप १० direct selling companies in Hindi यह पोस्ट लिखी है।
आपको इस पोस्ट से भारत में तेजी से बढ़ने वाली कंपनीज की जानकारी मिलेगी।
इसी के साथ साथ, आपको भारत की no.१ direct selling company के बारे में बताएंगे।
क्या आपको बेस्ट कंपनी के बारे में जानना है जो आपको अच्छी इनकम करवा सके ?
तो पढ़ते रहिए।
डायरेक्ट सेलिंग
वैसे तो डायरेक्ट सेलिंग एक मार्केटिंग मॉडल ही है। जिसमे कंपनिया अपने उत्पादों को सीधा ग्राहक को बेचती है। इसमें डिस्ट्रीब्यूटर्स और विज्ञापन नहीं होता। डायरेक्ट सेलिंग को MLM और नेटवर्क मार्केटिंग भी कहते है। आप नेटवर्क मार्केटिंग के बारे में यह पोस्ट पढ़कर जान सकते है।
Network Marketing A to Z In Hindi (2022)
टॉप १० direct selling company list कैसे बनाई गई?
इस लिस्ट को बनाने के लिए और no.१ डायरेक्ट सेलिंग कंपनी को घोषित करने के लिए हमने कई चीजों का आकलन किया है। जैसे कि कंपनी का आकार, ट्रेनिंग प्रक्रिया, मुनाफा, उत्पाद की गुणवत्ता, कार्यकाल इत्यादि। इन सबकी तुलना करके हमने टॉप १० डायरेक्ट सेलिंग कंपनी की लिस्ट तैयार की है।
Companies | Plan | Products |
Vestige |
||
Modicare |
||
MI Lifestyle |
||
Safe Shop |
||
Forever Living |
||
RCM |
Top १० direct selling company list in India
Vestige
No.१ direct selling company कौनसी है?
तो भारत की नो.१ डायरेक्ट सेलिंग कंपनी वेस्टिज है। वेस्टिज की स्थापना २००४ में हुई थी। यह एक १००% भारतीय डायरेक्ट सेलिंग कंपनी है। कंपनी के २००० ऑनलाइन और ऑफलाइन आउटलेट्स है। इसी के साथ साथ, कंपनी के पूरे भारत में ६५० ऑफिस कार्यरत है। वेस्टिज कंपनी कई सारे प्रोडक्ट्स का उत्पादन करती है। जिसके बारे में आप ऊपर दिए टेबल से जान सकते है। कंपनी ने व्यक्तिगत देखभाल, विलासिता इत्यादि के लिए प्रोडक्ट्स का निर्माण किया है। इन प्रोडक्ट्स ने बीते हुए सालो में काफी नफा कमाया है।
वेस्टिज कंपनी १०-२०% डिस्काउंट देती है। कम्मुलेटिव बोनस के तौर पर ५-२०% की राशि आदा की जाती है। यह कमीशन प्रतिशत आपके प्रदर्शन पर निर्भर करता है।
Amway
No.२ best direct selling companies में आती है amway। एमवे एक अमेरिकन कंपनी है जो कई प्रोडक्ट्स का निर्माण करती है। भारतीय ना होते हुए भी कंपनी ने भारत में अच्छी पकड़ बनाई है। एमवे के भारत में कुल १४० ऑफिस और ३४ शहरों में गोदाम है। कंपनी का रजिस्ट्रेशन निशुल्क है। कंपनी १५० से ज्यादा स्वास्थ उत्पादों की बिक्री करती है। आप एमवे से जुड़कर ६-२१% तक कमीशन प्राप्त कर सकते है। कमीशन रेट आपके प्रदर्शन पर निर्भर होता है।
अधिक वाचन : स्किल्स जो आपको नेटवर्क मार्केटिंग का हीरो बना देंगे।
Oriflame
Top 10 direct selling companies list पे नंबर ३ पर है Oriflame कंपनी। ओरिफ्लेम एक स्वीडिश कंपनी है। भारतीय ना होते हुए भी यह कंपनी काफी फैली हुई है। प्रायः ओरिफ्लेम त्वचा एवं सुंदरता वर्धक उत्पादों का ही निर्माण करती है। आप ओरिफ्लेम से एक कंसल्टेंट के रूप में जुड़ सकते है। जैसे ही आप कंपनी से जुड़ते है, आपको उत्पाद २०-४०% डिस्काउंट पे मिलेंगे। इन उत्पादों को आप आगे अच्छे कीमत पे बेच सकते है। और जैसे जैसे आपका प्रदर्शन बढ़ेगा आपको मिलने वाले डिस्काउंट प्रतिशत में भी वृद्धि होगी।
Modicare
Modicare एक इंडियन नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी है। कंपनी की स्थापना समीर मोदी जी द्वारा की गई थी। Modicare भारत की सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनी है। कंपनी से जुड़कर आप २०% प्रतिशत तक कमीशन प्राप्त कर सकते है। आपकी टीम के प्रदर्शन के अनुसार कमीशन में वृदि्ध होती है। आपको accumulative performance bonus के तौर पर ७-२२% हासिल हो सकते है। Modicare कंपनी कई प्रकार के प्रोडक्ट्स का निर्माण करती है।
Mi Lifestyle Marketing Global Private Limited
Mi Lifestyle Marketing Global Private Limited की स्थापना २०१३ में चेन्नई में हुई थी। यह कंपनी टॉप १० direct selling companies list पांचवे स्थान पे आती है। आयुष मंत्रालय द्वारा स्वीकृत उत्पादों का निर्माण कंपनी करती हैं। इसमें स्वस्थ, खेती से संबंधित उत्पाद सबसे ज्यादा बेचे जाते है। कंपनी की आय १५०० करोड़ के आस पास है। आपको कंपनी से जुड़ने के लिए रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है। रजिस्ट्रेशन करते ही आपको ₹ १०००/- के उत्पादों की ख़रीद करनी बंधनकराक है।
Herbal Life
एमवे के बाद हर्बल लाइफ दूसरी बेस्ट अमेरिकन नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी है। कंपनी फल और वनस्पतियों से निर्मित सप्लीमेंट्स को बेचती है। आप कंपनी के उत्पादों को बेचकर कमीशन कमा सकते है। कंपनी से जुड़ने के लिए ₹४०००-४५०० की रजिस्ट्रेशन फीस भरने पड़ती है। इन फीस को भरकर आप कंपनी से जुड़ सकते है। कंपनी अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स को २५% तक डिस्काउंट देती है।
Safe Shop
Safe Shop एक नई पर काफी तेजी से बढ़ने वाली नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी है। Safe Shop फैशन, व्यक्तिगत देखभाल आदि में उत्पादों का निर्माण करती है।अगर आप एक नए मार्केटर है तो safe shop से जरूर जुड़ना का विचार करिए। क्यों की जब यह नेटवर्क बढ़ेगा तब अच्छा नफा होने की संभावना ज्यादा है।कंपनी का वार्षिक उत्पन्न ५०० करोड़ के आस पास है। बड़ी तेजी से यह कंपनी बढ़ती जा रही है।
अधिक पढ़े : safe shop plan के बारे में।
Avon Products
Avon एक अमेरिकन नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी है। कंपनी की स्थापना १८८६ मै हुई थी। कंपनी का मुख्य कार्यालय न्यू यॉर्क में स्थित है। २०१९ में कंपनी की वार्षिक आय ४.७ बिलियन डॉलर के आस पास थी। Avon ज्यादा तर कॉस्मेटिक्स का निर्माण करती है।
Forever Living
Forever Living एक अमेरिकन कंपनी है। कंपनी एलो वेरा से निर्मित उत्पादों की बिक्री करती हैं। कंपनी की वार्षिक आय बिलियन डॉलर से ऊपर है। इनसे जुड़कर आप होलसेल रेट पर प्रोडक्ट्स ख़रीद सकते है। फिर आप इन उत्पादों को ४३% कमीशन तक भी बेच सकते है। Forever Living company आपको बस सेल्स पे कमीशन देती है। सदस्य जोड़ने का कोई लाभ नहीं दिया जाता।
RCM
RCM भारत की विशाल नेटवर्क मार्केटिंग कंपनीज में से एक है। कंपनी के १० मिलियन से ज्यादा पार्टनर्स भारत में है। कंपनी ने ७५० से ज्यादा प्रोडक्ट्स बाज़ार में उतर चुकी है।आपको कंपनी से जुड़कर १५ प्रतिशत तक डिस्काउंट प्राप्त होता है। इसी एक साथ साथ आपको १०-३२% कमीशन आपकी टीम से मिल सकता है।
अधिक वाचन : नेटवर्क मार्केटिंग मोटिवेशन कोट्स जो आपको जोश से भर देंगे।
निष्कर्ष
तो यह थी हमारी टॉप १० best direct selling companies की। इस पोस्ट से हमने आपको नो.१ डायरेक्ट सेल्लिंग कंपनी के बारे में भी बताया।आशा करते है कि आपको यह लिस्ट पसंद आयी होगी। अब आपकी बारी है। अब आपको एक सही कंपनी चुनकर अपने नेटवर्क मार्केटिंग करियर को चलना देनी है।
धन्यवाद।